फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नौकरी के नाम पर एक करोड़ ऐंठने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

नौकरी के नाम पर एक करोड़ ऐंठने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 16 May 2018 10:34 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर एक करोड़ ऐंठने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
डेमो - फोटो : डेमो
सलेमपुर। नौकरी दिलाने के नाम पर एक निजी चिकित्सक ने कई लोगों से करीब एक करोड़ रुपये हड़प लिए। उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। जालसाजी की पोल खुली तो पीड़ितों ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। देर शाम कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी व जालसाजी की रिपोर्ट लिखी।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना के मुहम्दाबाद उर्फ भोगलपुरा गांव निवासी इबरार अहमद ने बुधवार को कोतवाली में एक प्राइवेट डॉक्टर के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने और फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप लगाया। उसका कहना है कि चिकित्सक ने स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय जैसे पदों पर नियुक्ति का हवाला दिया था। इसके बदले उसने अपने भाई सफीक अहमद के नौकरी के लिए साढ़े सात लाख रुपये एक माह पूर्व दिया था। इसके अलावा इसी गांव के राम प्रजापति से साढ़े चार लाख, पतला बाजार निवासी अशोक सिंह से 19 लाख, कृष्णानंद तिवारी से तीन लाख, रामेंद्र साहनी से 12 लाख, प्रदीप विश्वकर्मा से नौ लाख, हरिवंश यादव से तीन लाख, जयराम शाह से नौ लाख, दयाशंकर से चार लाख समेत करीब एक करोड़ रुपये आरोपी चिकित्सक ने लिए। नौकरी के नाम पर उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दी। जब नियुक्ति पत्र लेकर विभाग में पहुंचे तो नियुक्ति पत्र फर्जी होने की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने अपनी दी गई रकम की वापस करने की मांग की तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। इस संबंध में सलेमपुर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह गौड़ ने बताया कि तहरीर के आधार पर नवलपुर गांव निवासी चिकित्सक के खिलाफ जालसाजी व धमकी देने का केस दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed