{"_id":"5a5ce0d24f1c1b86268b4913","slug":"111516036306-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के बदमाशों पर पुलिस की नजर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार के बदमाशों पर पुलिस की नजर
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बनकटा थानाक्षेत्र में रतसिया मार्ग पर स्याही नदी के पास दिनदहाड़े हुई पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट के मामले में बिहार के बदमाशों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय पुलिस सीमावर्ती बदमाशों का लोकेशन को ट्रेस करने में जुट गई है। वहीं बदमाशों तक पहुंचने के लिए भाटपाररानी सर्किल की पुलिस को अलर्ट किया गया है।
बनकटा के थानेदार अजय ओझा ने बताया कि वारदात स्थल से बिहार की दूरी चार किमी है। पेट्रोल पंप मैनेजर नंदकुमार सिंह से पूछताछ में पता चला कि बाइक सवार तीनों बदमाश बिहार की ओर से आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद वापस बिहार की तरफ चले गए। बिहार, सिवान पुलिस से भी बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पेट्रोल पंप मालिक के लखनऊ में है उनके आने पर मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लूट के शिकार हुए पंप मैनेजर का मोबाइल सर्विलांस पर लगा रखी है जो बदमाशों के पास है। देर शाम तक कोई लोकेशन बदमाशों का नहीं मिल सका था। पुलिस बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश डाल रही है।