फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गौरीबाजार के युवक की दुबई में मौत

गौरीबाजार के युवक की दुबई में मौत

Sat, 09 Mar 2019 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
गौरीबाजार के युवक की दुबई में मौत
फोटो-
विज्ञापन

----
- कंपनी में काम करने के दौरान हुआ था हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीबाजार। क्षेत्र के रसौली गांव के एक युवक की दुबई में काम के दौरान झूला से गिरने से मौत हो गई। कंपनी की ओर से शुक्रवार को मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। वह माता-पिता की इकलौती संतान था।

रसौली गांव निवासी बाबूराम प्रजापति का पुत्र संजय 30 चार महीने पूर्व एक एजेंट के माध्यम से दुबई गया था। संजय वहां एक कंपनी में फिटर का काम कर रहा था। बुधवार को कंपनी के झूले पर चढ़कर काम करने के दौरान रस्सी टूटने से वह झूले से गिर गया। गंभीर रूप से जख्मी संजय को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान बुधवार की देर रात उसकी मौत हो गई। कंपनी मालिक ने संजय के मौत की सूचना परिवारवालों को शुक्रवार को दी तो घर में कोहराम मच गया। पिता बाबूराम प्रजापति, मां, संजय की पत्नी आरती देवी, दो मासूम बेटियों तथा बेटे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आरती ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को सूचना देकर पति के शव के वापसी की गुहार लगाई है। मृतक के परिवारवालों ने बताया कि कंपनी की ओर से संजय के शव को घर भेजे जाने का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed