फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ठगी की शिकार महिलाओं ने एसपी को घेरा

ठगी की शिकार महिलाओं ने एसपी को घेरा

Sat, 29 Dec 2018 10:35 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
ठगी की शिकार महिलाओं ने एसपी को घेरा
UP Police
सलेमपुर। बीमा के नाम पर एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी 15 दिनों में लोगों से लाखों रुपये ऐंठ कर फरार हो गई। उसके दफ्तर पर ताला लटकने की जानकारी के बाद खाताधारक उग्र हो गए। शनिवार को फाइनेंस कंपनी से जुड़ी समूह की महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। गेट के सामने एसपी का वाहन रोककर घेराव किया। जांच कर कार्रवाई के आश्वासन के बाद महिलाएं वापस लौटीं। पुलिस इस मामले में कंपनी की एक महिला कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नगर के पिपरा नाजिर वार्ड में 15 दिन पूर्व एक फाइनेंस कंपनी ने दफ्तर खोला था। कंपनी के वर्कर्स ने सलेमपुर व भाटपाररानी तहसील क्षेत्र में समूह की महिलाओं से संपर्क कर उन्हें बीमा के नाम पर 1600 रुपये लेकर रसीद दे दिया। समूह की महिलाओं से करीब 30 लाख रुपये जमा करा लिए। शुक्रवार को फाइनेंस कंपनी के संचालन दफ्तर में ताला जड़ फरार हो गए। शनिवार को समूह की महिलाओं को इसकी जानकारी हुई तो वह आक्रोशित होकर कोतवाली पहुंच प्रदर्शन करने लगीं। कोतवाल चंद्रिका प्रसाद जैसल ने महिलाओं को किसी तरह कोतवाली से बाहर कराया। केवल चार महिलाओं को कोतवाली में तहरीर देने के लिए आने को कहा। इस बीच भाटपाररानी जा रहे एसपी एन.कोलांची भीड़ देखकर कोतवाली की तरफ मुड़ गए। एसपी को कोतवाली से बाहर आता देख महिलाओं ने गेट के पास उनकी गाड़ी रोक ली और घेराव किया। एसपी ने वाहन से उतरकर महिलाओं की बात सुनी और कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी के जाने के बाद महिलाएं कोतवाली से पिपरा नाजिर फाइनेंस कंपनी के दफ्तर पहुंची। वहां मौजूद एक महिला वर्कर को पकड़ लिया। सोहनाग रोड में एलआईसी दफ्तर के समीप सड़क पर फिर हंगामा किया। इस बाबत कोतवाल चंद्रिका प्रसाद जैसल ने बताया कि कंपनी के दफ्तर के मकान मालिक की एक महिला को बैठाया गया है। इस मामले में कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


कई समूहों से जमा कराए लाखों रुपये
फाइनेंस कंपनी में भाटपाररानी के विशुनपुर समूह के 17 लोगों से करीब 27 हजार रुपये, कोतवाली थाना क्षेत्र के मलकौली के 13 लोगों से 24 हजार 150 रुपये, बहादुर समूह के 24 लोगों से 24 हजार रुपये, धनौतीराय के 10 लोगों से 21 हजार रुपये, पुरैना के 10 लोगों से 16 हजार 120 रुपये, भाटपाररानी के खुरहवां से 95 हजार रुपये लेकर चंपत हो गई। समूह की महिलाएं लालमती, राजकुमारी, पुष्पा, रीना, अंशु समेत सैकड़ों महिलाएं का कहना था कि वह रात से फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को खोज रही हैं, मगर उनका पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed