{"_id":"5bf43cf9bdec22698c6e563a","slug":"101542733049-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में जलने से विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हाल में जलने से विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हाल में जली विवाहिता मौत, एक गिरफ्तार
बनकटा के भुड़वार गांव का मामला
पिता की तहरीर पर पुलिस ने सास, ननद पर दर्ज किया केस
भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र के ग्राम भुड़वार में सोमवार की रात संदिग्ध हाल में जलने से विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सास व ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, हत्या का केस दर्ज कर आरोपी सास को जेल भेज दिया।
ग्राम भुड़वार निवासी रवि गुप्ता की शादी 11 माह पहले खामपार थाना क्षेत्र के बखरी गांव निवासी अरविंद गुप्ता की बेटी सुमन के साथ धूमधाम से हुई थी। पति रवि व ससुर मुंबई में रहकर रोजगार करते हैं। घर पर उसकी सास शकुंतला देवी और विवाहित ननद सोनी देवी रहती हैं। सोनी की शादी बनकटा थाना के छेरिहा गांव में हुई है। सुमन के पिता अरविंद गुप्ता ने बताया कि ससुराल के लोग बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। आरोप है कि सोमवार की शाम सुमन को उसकी सास व ननद ने मिलकर शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेल कर घर के अंदर जला डाला। देर रात्रि उन्हें घटना की जानकारी हुई और उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सास शकुंतला देवी को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष कौशलेश सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जांच की जा रही है।