फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भाभी जी प्रणाम कहकर उड़ा दिए नकदी और आभूषण

भाभी जी प्रणाम कहकर उड़ा दिए नकदी और आभूषण

Thu, 19 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
भाभी जी प्रणाम कहकर उड़ा दिए नकदी और आभूषण
crime
देवरिया। बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रही एक महिला को भाभी जी प्रणाम कह कर उचक्के ने 25 हजार रुपये नकदी समेत दो लाख रुपये के आभूषण उड़ा दिए। महिला के बेटे को बाइक पर बैठाकर मालवीय रोड में छोड़ दिया। जानकारी होने पर महिला फूट-फूटकर रोने लगी। उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रुद्रपुर कोतवाली इलाके के तिवई गांव की मुन्नी देवी नौ वर्षीय बेटे के साथ गोरखपुर के चौरीचौरा इलाके में बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। शाम चार बजे वह देवरिया बस स्टेशन पहुंची और बस का इंतजार करने लगी। इस दौरान बाइक से एक उचक्का पहुंचा और महिला को भाभी कहकर प्रणाम किया और बोला कि बाबू को पानी पिलाकर ला रहा हूं। महिला ने बेटे और अपने साथ रखी अटैची उसे दे दिया। अटैची में मुन्नी ने 25 हजार रुपये नकद और दो लाख रुपये के आभूषण रखी हुई थी। उचक्के ने मालवीय रोड में बेटे को छोड़ दिया और अटैची लेकर फरार हो गया। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो महिला ने कोतवाली पहुंचकर जानकारी दी। खोजबीन में उसका बेटा आनंद मिल गया। उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला वापस घर लौट गई। सदर कोतवाल प्रभातेष श्रीवास्तव का कहना है कि जानकारी मिली है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed