फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   crime in resturent owner

Deoria News: छात्रा का अश्लील फोटो वायरल करने पर रेस्टोरेंट मालिक के विरुद्ध केस

Sun, 28 May 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 28 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime in resturent owner
भाटपाररानी। एक छात्रा का अश्लील फोटो वायरल होने पर छात्रा के पिता ने नामजद तहरीर देकर नगर के एक रेस्टोरेंट के मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। छात्रा के पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री नियमित नगर के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी। वह कभी कभार नगर के एक रेस्टोरेंट में जलपान करने चली जाती थी।
विज्ञापन

रेस्टोरेंट के मालिक अमरजीत मद्धेशिया निवासी रामपुर लिटिहा वार्ड नंबर दो ने मेरी पुत्री को बहला-फुसलाकर मोबाइल नंबर ले लिया और बातचीत करते करते चैटिंग करना शुरू कर दिया। इसी बीच उसने मेरी पुत्री का अश्लील फोटो भी ले लिया। जिसको उसने अपने दोस्तों में शेयर भी कर दिया। घटना की पूछताछ करने जाने पर वह अनाप-शनाप बोलने लगा। थानाध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता के तहरीर पर आरोपी रेस्टोरेंट मालिक पर प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed