{"_id":"5d37377d8ebc3e6ca8682a91","slug":"crime-deoria-news-gkp314996512","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार छात्रों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार छात्रों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार छात्रों पर हत्या के प्रयास का केस
सेंट्रल चौकी से 200 मीटर दूरी पर रात को चली गोली
पुलिस ने कार को कब्जे में लिया, एक रिवाल्वर बरामद
स्कूल में कुछ दिन पूर्व छात्रों के बीच हुआ था मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। आर्य समाज गली में सोमवार की रात फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार छात्रों पर केस दर्ज किया है। मौके से बरामद कार के अंदर से पुलिस को एक रिवाल्वर भी मिला है। घटना का कारण स्कूल मेें छात्रों के बीच हुए विवाद को बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
सेंट्रल पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर दूरी पर शिवाजी मार्ग आर्य समाज गली में सोमवार की रात कार सवार बदमाश सुशील वर्मा के घर पर चढ़कर भतीजे साहिल से मारपीट करने लगे। विरोध करने पर दो राउंड फायरिंग भी की। इससे लोगों में दहशत फैल गई। मामला बढ़ता देखकर फायरिंग करने वाले युवक अपनी कार छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। इसके अंदर से एक रिवाल्वर, शराब की बोतलें और सिगरेट का पैकेट मिले। फायरिंग के बाद मोहल्ला पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस ने इस मामले में न्यू कॉलोनी, अंसारी रोड और अबूबकरनगर निवासी चार छात्रों पर हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। सभी एक पब्लिक स्कूल में इंटर के छात्र बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल अरुण मौर्या ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूर्व में स्कूल में छात्रों के बीच विवाद हुआ था।