फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   created aflse story for pocket money

जेब खर्च के लिए रची अपहरण की कहानी

Sun, 03 Jan 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sun, 03 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
घर से गोरखपुर गए युवक का अपहरण नहीं हुआ था। जेब खर्च के लिए वह खुद ही अपहरण की झूठी कहानी रचकर पिता को ठगने का प्रयास कर रहा था। पुलिस जब सक्रिय हुई तो हकीकत सामने आई और देर रात को युवक घर पहुंच गया।
विज्ञापन



मईल थाना क्षेत्र के गहिला गांव निवासी भागीरथी का बेटा जीतेन्द्र 30 दिसंबर को गोरखपुर पासपोर्ट बनवाने की बात कहकर घर से निकला। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो गए। दूसरे दिन उसके भाई के मोबाइल पर एसएमएस अननोन मोबाइल नंबर से आया।
विज्ञापन


इसमें जीतेंद्र के अपहरण होने और इसके एवज में दस लाख रुपये फिरौती मांगी गई थी। धमकी भरा एसएमएस मिलने के बाद घर वाले परेशान हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस शनिवार को अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विलांस के जरिए पुलिस को उसकी लोकेशन बैतालपुर में मिली। लोकेशन के आधार पर बैतालुपर युवक के रिश्तेदार के घर पहुंची पुलिस को मालूम हुआ कि तीन दिन से युवक यहीं था। पुलिस की सक्रियता को देखकर देर रात को युवक घर पहुंच गया। पुलिसिया पूछताछ में युवक ने बताया कि जेब खर्च के लिए वह खुद ही अपने अपहरण की झूठी कहानी रचकर पिता से अपने बैंक अकाउंट में रुपये मंगाना चाहता था।

इस बाबत एसओ जेपी सिंह यादव ने बताया कि अपहरण की झूठी कहानी युवक खुद रची थी। उसका बयान दर्ज कर घर वालों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed