फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   covid care and health centre established in rural area

ग्रामीण क्षेत्रों में बनेंगे कोविड केयर व हेल्थ सेंटर

Wed, 19 May 2021 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
covid care and health centre established in rural area
ग्रामीण क्षेत्रों में बनेंगे कोविड केयर व हेल्थ सेंटर
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ग्रामीण स्तर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने की योजना बनाई गई। इसके तहत अब कोविड ग्रामीण स्तर पर केयर सेंटर, हेल्थ सेंटर और हॉस्पिटल बनाए जाएंगे। वहां कोविड मरीजों का इलाज होगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए ग्रामीण स्तर पर कोविड केयर सेंटर, हैल्थ सेंटर और हॉस्पिटल बनाने की योजना बनाई जा रही है। वर्तमान में ग्रामीण स्तर पर फ्रंटलाइन वर्कर सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार आदि लक्षण मिलने पर स्क्रीनिंग कर रहे हैं। ऐसे लोगों को मेडिकल किट उपलब्ध कराई जा रही है। किट के साथ दिए जा रहे पर्चे में दवाइयों के सेवन का तरीका व दिन लिखा रहता है, ताकि लोगों को दवा के सेवन में कोई दिक्कत न हो। मेडिकल किट के साथ लक्षणयुक्त व्यक्ति की कोविड की जांच नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर कराई जा रही है।
विज्ञापन

तीस बेड का होगा कोविड केयर सेंटर
देवरिया। कोविड केयर सेंटर 30 बेड का होगा। यहां बिना लक्षण और हल्के लक्षण वाले मरीजों को रखा जाएगा। यह एक तरह का आइसोलेशन वार्ड होगा, जिन घरों में आइसोलेशन की व्यवस्था नहीं होगी, उन मरीजों को यहां रखा जाएगा। यहां मरीज की सांस संबंधी समस्या और ऑक्सीजन लेबल की निरंतर मानीटरिंग की जाएगी। यह केंद्र स्कूल, कम्युनिटी हाल, विवाह भवन, पंचायत भवन सहित ऐसे जगह पर बनाया जाएगा, जहां हवा के आवागमन, स्वच्छता और स्वच्छ शौचालय आदि की व्यवस्था हो। कोविड केयर सेंटर पर 24 घंटे पर्याप्त ऑक्सीजन की उपलब्धता के साथ एक बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस भी होगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर गंभीर मरीजों के रेफर होने पर उन्हें दूसरे अस्पताल में ले जाने में सुविधा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण स्तर पर बनाए जाने वाले कोविड केयर व हेल्थ सेंटरों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इस दिशा में जल्द ही कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। कोरोना मरीजों को बेहतर सुविधा देने का प्रशासन व विभाग की ओर से प्रयास किया जा रहा है। साथ ही कोविड-19 के रोकथाम की दिशा में भी कार्य किए जा रहा हैं। कोविड केयर व हेल्थ सेंटर और हॉस्पिटल को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से निर्देश मिला है। उसके दिशा निर्देशों के अनुसार कोविड केयर सेंटर 30 बेड का होगा, जहां पर बिना लक्षण और हल्के लक्षण वाले कोविड मरीजों को रखकर इलाज किया जाएगा। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed