फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   counting on 2 places

Deoria News: दो स्थानों पर हाेगी मतगणना, लगाए गए 532 कार्मिक

Mon, 03 Jun 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 03 Jun 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
counting on 2 places
डीएसएसएस और महाराजा अग्रसेन इंटर काॅलेज में बना है स्ट्रांग रूम, यहीं होगी मतों की गणना
विज्ञापन

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की 14 टेबल पर होगी मतों की गिनती
एक टेबल पर दो गणना सहायक, एक सुपरवाइजर और एक ऑब्जर्वर रहेंगे तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में दो स्ट्रांग रूम डीएसएसएस व महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में बनाए गए हैं। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम को रखा गया है। यहीं, पर चार जून को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। मतों की गिनती के लिए 532 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने मतगणना को लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं।
मतगणना की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला प्रशासन हर हाल में मतदान के बाद शांतिपूर्ण माहौल में मतगणना कराने की कवायद में जुटा है। मतगणना के दिन सुबह 6:30 बजे दोनों स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे। मतों की गणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके लिए विधानसभावार टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा की 14 टेबल पर गिनती होगी। हर टेबल पर मतों की गणना के लिए चार कार्मिक मुस्तैद रहेंगे। कार्मिकों में दो गणना सहायक, एक सुपरवाइजर और एक माइक्रोऑब्जर्वर शामिल हैं। मतगणना के लिए कुल सुपरवाइजर 133, मतगणना सहायक 133, मतगणना चतुर्थ सहायक 133 व मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर 133 मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


पोस्टल बैलेट की पहले शुरू होगी गिनती
मतगणना स्थल पर सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके लिए 13 मतगणना सुपरवाइजर, 13 सहायक प्रथम, 13 सहायक द्वितीय व 13 माइक्रो आब्जर्वर तैनात रहेंगे। पोस्टल बैलेट की गिनती आरओ की देखरेख में होगी। इसकी गणना होने के बाद ईवीएम से गणना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
मतगणना को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। कार्मिकों की ड्यूटी लगा दी गई है। अन्य व्यवस्थाओं को तेजी से करने के निर्देश दिए गए हैं।
-अखंड प्रताप सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी, देवरिया

देवरिया, रुद्रपुर, सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र की 25 राउंड में होगी गिनती, सबसे पहले मिलेगा रुझान
पथरदेवा और बरहज में 26 राउंड तो रामपुर कारखाना व भाटपाररानी में 27 राउंड होगी मतगणना
कुशीनगर के फाजिलनगर और तमकुहीराज में सबसे अधिक क्रमशः 400 और 384 बूथ
दोनों जगहों पर 29-29 राउंड में होगी मतगणना, आखिरी में आएगा परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मतदान समाप्ति के बाद जिला प्रशासन मतगणना को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी में जुटा हुआ है। मतगणना विधान सभावार होगी। बूथों की संख्या पर गौर करें तो रुद्रपुर में 344, देवरिया में 348 व सलेमपुर में 350 बूथ हैं, जहां 25-25 राउंड मतों की गिनती होगी। कम बूथ होने के चलते इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव का रुझान सबसे पहले मिलने की संभावना है। इसी तरह पथरदेवा में 361 व बरहज में 353 बूथ हैं, यहां 26 राउंड तक मतों की गिनती चलेगी। रामपुर कारखाना में 384 तो भाटपाररानी में 374 बूथ हैं, जहां 27 राउंड मतों की गिनती होगी। देवरिया लोकसभा क्षेत्र में शामिल फाजिलनगर और तमकुहीराज में सबसे अधिक बूथ हैं। संख्या की बात करें तो फाजिलनगर में 400 तो तमकुहीराज में 384 बूथ हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्र की गिनती कुशीनगर में होगी। इन विधानसभा क्षेत्रों की 29-29 राउंड तक मतों की मतगणना होगी। यहां का परिणाम सबसे आखिरी में मिलने की उम्मीद प्रशासनिक अधिकारी जता रहे हैं।


ऐसे होगी मतगणना, प्रत्येक टेबल पर चार कार्मिक रहेंगे मुस्तैद
मतगणना को लेकर डीएसएसएस व महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में विधानसभा वार 14-14 टेबल बनाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर चार कर्मी तैनात रहेंगे। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने पर सबसे पहले मतगणना सहायक प्रथम ईवीएम का बटन दबाएंगे। इसके बाद मतगणना सहायक द्वितीय मौजूद फार्मेट पर मतों को नोट करेंगे। इसके बाद सुपरवाइजर फार्मेंट को चेक कर एआरओ टेबल पर भेजेंगे। इसके बाद प्रत्याशी वार फार्मेट तैयार किया जाएगा। इसकी तीन कॉपी बनाकर एआरओ खुद एक कॉपी रख लेंगे। एक कॉपी जिला निर्वाचन अधिकारी व एक कॉपी माइक्रो ऑब्जर्वर को सौंपेंगे। इसके बाद एआरओ अपने पास मौजूद कॉपी को आयोग के पोर्टल पर फीड करेंगे। हर राउंड यही प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed