फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Could not come son, grandson gave fire to grandmother

लॉकडाउन से नहीं आ सके बेटे, पोते ने दी दादी को मुखाग्नि

Fri, 03 Apr 2020 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Could not come son, grandson gave fire to grandmother
लॉकडाउन से नहीं आ सके बेटे, पोते ने दी दादी को मुखाग्नि
विज्ञापन

शव ले जाने के लिए नहीं था साधन
बहू ने चेयरमैन से मांगी मदद, उन्होंने उपलब्ध कराया वाहन
सलेमपुर (देवरिया)। इलाज के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उसके तीन पुत्र बाहर रहते हैं। लॉकडाउन की वजह से वे मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। ऐसे में पोते ने दादी की चिता को मुखाग्नि देनी पड़ी। यह देख वहां मौजूद लोगों के आंखें नम हो गईं।

लार थानाक्षेत्र के तिलौली गांव के चंद्रशेखर की पत्नी नीतू देवी सास एवं तीन बच्चों के साथ नगर के सोहनाग रोड स्थित किराए के मकान में रहती हैं। शुक्रवार को 70 वर्षीय सास सुमित्रा देवी की अचानक तबीयत खराब हो गई। आसपास के लोगों की मदद से बहू उन्हें एंबुलेंस से लेकर सीएचसी पहुंचीं। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही नीतू आवक रह गईं और इसकी सूचना परिवार के लोगों को दी। उसके पास सास का शव ले जाने का साधन भी नहीं था। यह बात उसने पति चंद्रशेखर को बताया तो उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते वह घर नहीं आ सकते। यही बात दो अन्य बेटों ने भी कही और मां का अंतिम संस्कार कराने की बात कही। ऐसे में नीतू एक मासूम को लेकर शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे नगर पंचायत कार्यालय पहुंचीं और कहा, चेयरमैन साहब, मेरी सास की सलेमपुर अस्पताल में मौत हो गई है। लॉकडाउन के चलते कोई साधन नहीं मिल रहा हैं... प्लीज किसी साधन से घर भिजवा दीजिए, जो रुपये लगेंगे दे दूंगी। क्योंकि परिवार के सभी लोग बाहर हैं। लॉकडाउन के चलते कोई आ नहीं पा रहा है। महिला की बात सुनकर चेयरमैन जेपी मद्धेशिया ने तत्काल प्राइवेट वाहन से उसकी सास के शव को नदावर घाट पर पहुंचाया, जहां मासूम ने दादी को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed