{"_id":"64c6a211462469dd1105eed9","slug":"contractor-died-due-to-vehicle-collision-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-2725-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: वाहन की टक्कर से ठेकेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: वाहन की टक्कर से ठेकेदार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर पोखर भिंडा गांव के पास हुआ हादसा
देवरिया। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर पोखर भिंडा गांव के पास रविवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से 30 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
पोखर भिंडा गांव निवासी रविंद्र कुमार गौड़ पुत्र शंभू शरण गौड़ अपने भाइयों अमन तथा आकाश से बड़ा था। ठेकेदारी कर अपने परिवारजनों का भरण-पोषण कर रहा था। वह शनिवार को देर शाम गौरी बाजार के रामपुर चौराहे पर सब्जी खरीदने आया था। लौटते समय गांव के पास सड़क पार करने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन सीएचसी गौरी बाजार ले गए, वहां से रेफर कर दिया गया। इसके बाद जिला अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे, जहां उपचार के बाद घर लौटने पर रविवार की सुबह अचानक रविंद्र की तबीयत खराब हो गई। परिजन जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे ,इसी बीच मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर मां रेशमी देवी तथा पत्नी नीतू बेहोश होकर गिर पड़ी। अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि दुर्घटना में युवक की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है