{"_id":"686c10ea68b1476a2a0ec238","slug":"contract-killer-arrested-in-encounter-shot-in-the-leg-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-157743-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मुठभेड़ में सुपारी किलर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मुठभेड़ में सुपारी किलर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Mon, 07 Jul 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। फतेहपुर गांव में स्कूल संचालक धनंजय पाल की हत्या का मुख्य आरोपी सोमवार की सुबह पुलिस से मुठभेड़ में घायल हो गया। उसे गिरफ्तार करने के बाद पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए उसके गांव पटखौली ले जा रही थी।
वह गांव के पहले एक दरोगा की पिस्टल छीन कर भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके दाहिने पैर में गोली मार दी। घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज देवरिया में कराया गया। वारदात में शामिल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दो फरार चल रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, पुलिस पटखौली निवासी 20 वर्षीय सुपारी किलर कमरुद्दीन उर्फ तालिबान 20 को रविवार की रात पकड़ा था। वह तीन दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके हर ठिकाने पर जाल बिछा रखा था बलिया जिले के बेल्थरा में पुलिस के पहुंचते ही वह कपड़ा और सामान छोड़कर भागया था, मगर पुलिस उसके पीछे लगी रही।
रविवार की रात सुपारी किलर के पकड़े जाने के बाद सोमवार की सुबह छह बजे कोतवाल विनोद कुमार सिंह कत्ल में इस्तेमाल हथियार को बरामद करने के लिए उसे उसके गांव पटखौली ले जा रहे थे।
गांव के नजदीक पहुंचकर उसने एक दरोगा की पिस्टल छीनकर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसकी दाई टांग में गोली मार दी। गोली लगने पर घायल होकर गिर गया। पुलिस उसे पकड़ कर मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गई।