फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Constable hangs himself after dispute with wife; condition critical.

Deoria News: पत्नी से विवाद के बाद सिपाही ने लगाया फंदा, हालत गंभीर

Wed, 26 Aug 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 26 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Constable hangs himself after dispute with wife; condition critical.
देवरिया। यातायात पुलिस के एक सिपाही ने पत्नी से फोन पर विवाद के बाद मंगलवार की सुबह कमरे में फंदा लगा लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल फंदे से उतार लिया।
विज्ञापन

गंभीर हालत में सिपाही को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में रखे गए सिपाही की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही चंदन कुमार गुप्ता निवासी ग्राम मूड़ाडीह तहसील जमानिया, जिला गाजीपुर जिले यातायात पुलिस में तैनात है।
वह शहर के एक मोहल्ले में किराये का कमरा लेकर रहता है। पुलिसकर्मियों के मुताबिक मंगलवार की सुबह सिपाही का पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया।
इसके बाद वह कमरे में चला गया और फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद शोर होने पर आसपास रहने वाले लोगों को घटना की जानकारी हुई। सिपाही को समय रहते फंदे से उतार लिया गया। घटना की जानकारी यातायात पुलिस और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों को भी हुई। प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे पत्नी से हुआ विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि विवाद किस बात को लेकर हुआ था, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। संबंधित सिपाही के साथ काम करने वाले पुलिसकर्मियों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने मामले पर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है। सीओ यातायात सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि सिपाही को वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed