{"_id":"678e9d01e600b56ff80bca0b","slug":"connection-waste-due-if-non-payment-defaulters-got-connected-through-private-lineman-deoria-news-c-208-1-deo1004-145279-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बकाए में काटा गया कनेक्शन, बकाएदारों ने प्राइवेट लाइनमैन से जुड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बकाए में काटा गया कनेक्शन, बकाएदारों ने प्राइवेट लाइनमैन से जुड़वाया
Tue, 21 Jan 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। इमिलिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़ा सोमवार को एक एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इससे निगमकर्मी भी हैरान हैं। निगमकर्मियों की कार्रवाई में पिछले दिनों दो गांवों में बकाया बिल जमा न करने पर सौ से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया गया था। दो फर्जी लाइनमैनों ने कनेक्शन जोड़ कर सप्लाई बहाल कर दी है। अवर अभियंता इरफानुल्लाह अंसारी ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद थाने पर नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। देसही देवरिया विकास खंड क्षेत्र के इमिलिया विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी अवर अभियंता इरफानुल्लाह अंसारी के साथ टीम ने 18 जनवरी को बैतालपुर विकास खंड क्षेत्र के विक्रम विशुनपुर गांव में बकाया बिजली बिल वसूली का अभियान चलाया गया था।
80 बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई की गई। पोल से कनेक्शन काट दिया गया। उन्हें निर्देशित किया गया कि बकाया राशि एक मुश्त या रजिस्ट्रेशन राशि जमा करने के बाद ही कनेक्शन जोड़कर सप्लाई बहाल की जाएगी, लेकिन उसके दूसरे ही दिन, 19 जनवरी को एक अनाधिकृत लाइनमैन जिसे विभाग भी नहीं जानता, गांव में जाकर ज्यादातर लोगों का कनेक्शन पोल पर चढ़कर जोड़कर सप्लाई बहाल कर दी गई। इसमें शटडाउन भी नहीं लिया गया।