फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Congress like dead snake: Aditya

कांग्रेस मरे हुए सांप के समान : आदित्यनाथ

Tue, 28 Feb 2017 10:44 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 28 Feb 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Congress like dead snake: Aditya
आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर/बघौचघाट। भाजपा के फायर ब्रांड नेता और गोरखपुर सदर के सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में विकास धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा। अखिलेश का सारा विकास कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल में दिखाई दे रहा है। यदि उनका काम बोलता है तो मरे हुए सांप को गले में डालकर क्यों घूम रहे हैं। कांग्रेस से गठबंधन कमजोरी की मजबूूरी के कारण किया गया। कांग्रेस मरे हुए सांप के समान है।
विज्ञापन


मंगलवार को वह रुद्रपुर के डीएन इंटर कॉलेज और पथरदेवा के नवतप्पी इंटर कॉलेज गढ़रामपुर के मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव धोखेबाज मुख्यमंत्री साबित हो चुके हैं। उन्होंने विकास के नाम पर जनता को धोखा दिया। अदृश्य मेट्रो और आधी-अधूरी सड़कों की हकीकत जनता जान चुकी है। गोरखपुर में एम्स का नोटीफिकेशन होने तक सीएम ने जमीन नहीं दी थी। उन्होंने जमीन देने में डेढ़ साल की देरी की। अब पूछ रहे मोदी जी एम्स कब खुलेगा, तो कान खोलकर सुन लें केंद्र सरकार ने एम्स के निर्माण लिए 1100 करोड़ रुपये आवंटित कर दी है।
विज्ञापन


तीन साल में गोरखपुर में एम्स बनकर तैयार हो जाएगा और तीन माह में एम्स की ओपीडी शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। प्रदेश में गुंडा और आपराधिक तत्वों का बोलबाला है। प्रदेश के 115 पुलिसकर्मियों को अपराधियों ने गोली से उड़ा दिया। देवरिया के मदनपुर में दिनदहाड़े थाना जला दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथियार लूट लिए गए और कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ। आपराधिक घटनाओं में नाम और जाति पूछकर कार्रवाई करने से अपराध नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के जहां-जहां पांव पड़ते हैं कांग्रेस का सफाया हो जाता है। रुद्रपुर के लोगों ने तो पांच माह पहले ही राहुल की खाट खड़ी कर दी है। यूपी में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed