फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   complaints must be quick resolved

शिकायतों को शीघ्र हल करें: मंडलायुक्त

Wed, 03 Feb 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
complaints must be quick resolved
शिकायतों को शीघ्र हल करें: मंडलायुक्त
विज्ञापन

देवरिया। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 56 मामले आए। दो का मौके पर निस्तारण किया गया। मंडलायुक्त जयंत नार्लिकर, आईजी राजेश डी मोडक, डीएम अमित किशोर एवं एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने फरियादों की सुनवाई की तथा जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने कहा कि जन शिकायतों व समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तायुक्त होना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व व पुलिस विभाग सहित अन्य अधिकारी समस्याओं के निस्तारण में विशेष रुप से ध्यान दें। उन्होंने तहसील दिवस सहित अन्य प्रकरणों में फरियादियों की समस्याओं से रूबरू होते हुए संबंधित अधिकारियों, कानूनगो एवं लेखपालों से भी वास्तविक स्थिति को जाना और प्रकरणों के मौके पर जाकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। आईजी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि पुलिस के पास जो भी फरियादी समस्या लेकर आए उसकी सुनवाई व समाधान अवश्य किया जाए। निस्तारण में किसी प्रकार की हीलाहवाली न करें। डीएम ने कहा कि राजस्व के ऐसे मामले, जिसमें पुलिस विभाग की जरूरत हो, उनकी टीम बनाकर मौके पर जाएं और निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस के सभी प्रकरणों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारित कर उसकी आख्या संबंधित तहसीलों में उपलब्ध कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। एसपी ने पुलिस विभाग से संबंधित फरियादियों की समस्याएं सुनी और थानाध्यक्षों को संबंधित प्रकरणों को निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया। इससे पहले मंडलायुक्त व आईजी ने तहसील परिसर में सड़क लेपन कार्य का लोकार्पण एवं शौचालय निर्माण कार्य का शिलान्यास, शिलालेख का अनावरण कर किया।
विज्ञापन

इस दौरान सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, तहसीलदार सदर आनंद नायक, बीएसए संतोष राय, डीआईओएस दिनेश गुप्ता, डीएसओ विनय कुमार सिंह, डीपीओ प्रभात कुमार, डीडीओ श्रवण कुमार राय, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी कमल किशोर, डीपीआरओ आनंद प्रकाश, पीडी संजय पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छाए रहे जमीन और पुलिस के मामले
रुद्रपुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर मंगलवार को जमींन और पुलिस से जुड़े मामले छाए रहे। एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज ने कहा कि जमीन विवादों के निपटारे के लिए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर निस्तारित करें। मनरेगा में भुगतान पर देरी की शिकायत पर एडीएम ने तिघरा खैरवा के सेक्रेटरी को फटकार लगाई। उन्होंने दो दिन में मजदूरों के खाते में मजदूरी नहीं जाने पर बीडीओ को कार्रवाई करने को कहा। एडीएम ने कानूनगों से वरासत के प्रकरणों की प्रगति जानी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित 31 शिकायतों में तत्काल दो मामलों का समाधान हो पाया। समाधान दिवस पर एसडीएम संजीव उपाध्याय, सीओ अंबिका प्रसाद, तहसीलदार वंशराज राम, नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह, बीडीओ कार्तिकेय मिश्र आदि मौजूद रहे।
153 मामले आए, निस्तारण एक का भी नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। माह के प्रथम मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव की अध्यक्षता में कार्रवाई शुरु की गई। एडीएम उमेश कुमार मंगला भी पहुंच गए। कपरवार के श्रीप्रकाश तिवारी ने भू-माफियाओं की गिरफ्तारी, नंदना उत्तर-पश्चिमी की मीना देवी, गोविंद कुमार, नंदना मध्य की नासिरा बेगम में प्रधानमंत्री आवास, बेलडॉड के नंदलाल ने प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई न होने आदि की शिकायत किया। दिवस में राजस्व के 34, पुलिस सात, विकास आठ और अन्य 104 सहित 153 मामले आए। इस दौरान सीओ दिनेश सिंह यादव, तहसीलदार सतीश कुमार, ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय, इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह, संजय कुमार, एआरपी भलुअनी आशुतोष कुमार मिश्र, एसडीओ गनेश मिश्र, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
29 शिकायतें सुनी गईं
सलेमपुर। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस मंगलवार को सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें कुल 29 शिकायतें आईं। जिसमें राजस्व के 11 मामलों में 2 व विकास के 6 मामलों में एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा पुलिस के नौ, नगर पंचायत, विद्युत व कृषि के एक एक शिकायतें आईं। इस दौरान एडीशनल एसपी डॉ.राम यश सिंह, एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल, सीओ श्रीयश त्रिपाठी, बीडीओ ओमप्रकाश प्रजापति, लार बीडीओ सुधा सिंह, ईओ मझौलीराज पंकज कुमार, ईओ सलेमपुर अंकिता सिंह, ईओ लार राजन नाथ तिवारी, कोतवाल नवीन कुमार मिश्र, एसओ लार टीजे सिंह, वन दारोगा ओमकार दूबे समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच ने दिया पत्रक
सलेमपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को एसडीएम को पत्रक दिया गया। जिसमें पेश किए गए बजट में दिव्यांगजनों की उपेक्षा करने, पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही दिव्यांग पेंशन में बढ़ोत्तरी करने, दिव्यांगों को रोजगार से सीधे जोड़ने, व दिव्यांग एक्ट को स्पष्ट रूप से स्पष्ट करने की मांग की गई है। पत्रक देने वालों में रविंद्र प्रसाद, चंदन कुमार, मुन्ना, शंभू नाथ, राम अशीष, रमेश यादव, आलिम, कन्हैया चौरसिया, राजेश कुमार भारती, रमेश यादव, सुनील कुुमार आदि शामिल रहे।

संपूर्ण समाधान दिवस में आए 47 मामले, एक का निस्तारण
भाटपार रानी । तहसील सभागार में मंगलवार को सीआरओ अमृत लाल बिंद की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 47 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। सीआरओ ने राजस्व विभाग के एक मामले का मौके पर निस्तारण कर दिया।शिकायतों सर्वाधिक राजस्व विभाग के 26, पुलिस विभाग के 10, चकबंदी विभाग के तीन, विकास विभाग के छह तथा अन्य दो शामिल रहे। सीआरओ ने अगले संपूर्ण समाधान दिवस तक आए शिकायती पत्रों का हर हाल में निस्तारण करने का संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निस्तारण में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उप जिलाधिकारी ध्रुव कुमार शुक्ला, सभी थानों के थानाध्यक्ष व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed