{"_id":"5bcf6433bdec22695b779ca8","slug":"comissioner-baared-bsa-dpo-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ने बीएसए और डीपीओ का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ने बीएसए और डीपीओ का वेतन रोका
deoria
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
अफसरों के साथ बैठक करते कमिश्नर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कमिश्नर अमित गुप्ता ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की भी समीक्षा की। इस दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों के उपस्थिति की जानकारी न दे पाने पर बीएसए और डीपीओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। दोनों अफसरों को 25 अक्तूबर से बच्चों की उपस्थिति की नियमित सूचना उन्हें उपलब्ध कराने को कहा। शौचालय निर्माण व दस्तक अभियान की प्रगति फोटो सहित अपडेट करने को कहा। उन्होंने विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की भी हिदायत दी।
उन्होंने मुसहर बस्ती में कार्य योजना बनाकर विकास कार्यों सहित अन्त्योदय/ पात्र गृहस्थी के कार्ड पात्रता अनुसार बनाने के निर्देश दिए। कहा कि जहां भी पानी निकासी आदि की व्यवस्था नहीं है, वहां इसे भी सुनिश्चित कराएं। उन्होंने सड़कों की गड्ढामुक्ति के कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने दीवाली पर्व पर पटाखे की दुुकाने लगाए जाने पर विशेष रूप से एहतियात बरतने के निर्देश देते हुए दुकानों को आबादी से दूरी पर लगवाने और वहां अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था पर ही अनुमति देने को कहा। समीक्षा के दौरान शौचालय निर्माण/फोटो अपलोड की प्रगति संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जताते हुए सभी संबंधितों को निर्माण कार्य के साथ-साथ फोटो अपलोड का कार्य तत्काल पूर्ण कराने को कहा। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान 102 व 108 एंबुलेंस सेवा सहित अन्य योजनाओं के संबंध में स्पष्ट जानकारी न देने पर सीएमओ के प्रति नाराजगी जताई। डीएम अमित किशोर ने आश्वस्त किया कि सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। बैठक में सीडीओ राजेश कुमार त्यागी, डीएफओ पीके गुप्ता, अपर आयुक्त अजय कांत सिन्हा आदि अफसर मौजूद रहे।
जिला अस्पताल का कमिश्नर ने किया निरीक्षण
देवरिया। समीक्षा बैठक लेने के बाद कमिश्नर अमित गुप्ता और डीएम अमित किशोर जिला अस्पताल शाम करीब पांच बजे पहुंचे। कमिश्नर ने पीआईसीयू वार्ड में अंदर दाखिल हुए और भर्ती बच्चों को देखा। इसके बाद अस्पताल कैंपस में चल रहे सफाई व निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। साथ में सीडीओ राजेश कुमार त्यागी भी रहे।