फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cold Two-three days more

ठंड...दो-तीन दिन और

Thu, 21 Jan 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Thu, 21 Jan 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
अभी दो-तीन दिन और ठिठुरन भरी ठंड से लोगों को निजात नहीं मिलने वाली है। बृहस्पतिवार को जिले में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार को दिन में बादल और रात में कोहरा होने की बात कही है। सोमवार से मौसम में बदलाव की संभावना व्यक्त की गई है।

जिले में सोमवार की दोपहर बाद से मौसम परिवर्तित हो गया। मंगलवार और बुधवार को हल्की-हल्की बारिश होती रही। आधी रात के बाद से कोहरा छा गया।

बृहस्पतिवार की सुबह भी घना कोहरा था। दिन चढ़ने के साथ ही आसमान में बादल छा गए। सूर्य देव के दर्शन नहीं होने से ठंड और बढ़ गई है।

मौसम विज्ञानियों का मानना है कि इस तरह का मौसम अभी दो-तीन दिन और रहेेगा। दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे।

रात के समय तापमान में गिरावट आएगी। इससे लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा। उम्मीद है कि सोमवार से मौसम साफ होगा।

ठंड की वजह से रेलवे और बस स्टेशन पर भीड़ कम रही।

कहीं घूमने की बजाय तमाम लोग घरों में ही दुबके रहे। जिला अस्पताल में रोज की अपेक्षा मरीजों की संख्या कम रही। इमरजेंसी भी खाली रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed