{"_id":"657f3f43888b89433f03ab58","slug":"cold-increased-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-15284-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी से बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी से बढ़ी ठंड
Mon, 18 Dec 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
कसया रोड स्थित संस्कृत विद्यालय के गेट पर अलाव ताप कर ठंढ दूर करते लोग।संवाद
सदर रेलवे स्टेशन परिसर में अभी नहीं बना है रैन बसेरा
...फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी हो रही है। इससे जिले का तापमान भी प्रभावित हुआ है। रविवार को गलन व ठंड बढ़ने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। वहीं, रेलवे स्टेशन परिसर में अब भी नगरपालिका की ओर से रैन बसेरा नहीं बनाया जा सका है।
लगातार तीसरे दिन रविवार को भी तापमान में कोई विशेष गिरावट नहीं हुई। यह अधिकतम 24 एवं न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। हालांकि, रात में ठंड अधिक महसूस हो रही है। भोर व शाम को कोहरा पड़ने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जरूरी कार्यवश घर से बाहर जाने वाले गर्म कपड़ों के साथ ही निकल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भी मौसम से प्रभावित बीमारियों से जुड़े मरीज ज्यादा आ रहे हैं।
शनिवार को पछुआ हवाओं ने परेशान किया। बढ़ती ठंड को देखते नगर पालिका की ओर से रोडवेज में 21 बेड का रैन बसेरा बनकर तैयार होने के बाद शनिवार को आम लोगों के लिए उपलब्ध करा दिया गया।
विज्ञापन
ईओ रोहित सिंह ने बताया कि रोडवेज के अलावा दूसरा रैन बसेरा मछलीहट्टा के पास नगर पालिका कांप्लेक्स में बनाया गया है। रेलवे स्टेशन पर बनाने के लिए रेलवे प्रशासन से जगह मांगी गई है, क्योंकि परिसर में सुंदरीकरण का कार्य होने से इसमें बाधा आ रही है। हालांकि, नगर पालिका की ओर से अभी कहीं अलाव के इंतजाम नहीं किए जाने से लोगों ने खुद ही लकड़ियों का इंतजाम कर ठंड से बचाव किया।
आने वाले दिनों में पारा और गिरेगा
बीआरडी पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के डॉ. उदयभान ने रविवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश व बर्फबारी हो रही है। इससे मैदानी भागों में तापमान गिर रहा है। आधा दिसंबर बीतने के बाद अब मौसम और खराब होगा।
एक सप्ताह से ऐसे घट-बढ़ रहा तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम डिग्री सेल्सियस
11 दिसंबर 24 09
12 दिंसबर 25 09
13 दिसंबर 24 11
14 दिसंबर 24 10
15 दिंसबर 24 10
16 दिसंबर 24 10
17 दिसंबर 24 10