फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Coconut water prices rise during Navratri; fruit and dry fruit prices also surge.

Deoria News: नवरात्र में महंगा हुआ नारियल पानी, फल और मेवों की कीमतों में भी उछाल

Thu, 15 Oct 2026 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 15 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Coconut water prices rise during Navratri; fruit and dry fruit prices also surge.
रुद्रपुर- नगर में फलों की दुकानों पर खरीदारी करते लोग
रुद्रपुर। शारदीय नवरात्र में फलों और सूखे मेवों की कीमतों में तेजी आ गई है। सेब 150 और अनार 150 रुपये किलो तक पहुंच गया है। केला 50 से 60 रुपये दर्जन बिक रहा है। नारियल पानी से लेकर बादाम, पिस्ता और छुआरे के दाम बढ़ने से व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के साथ मरीजों और तीमारदारों का खर्च भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

नगर के प्रमुख चौराहों और देवी मंदिर के आसपास फलों की दुकानें सजी हैं। नवरात्र से पहले 100 रुपये किलो मिलने वाला सेब अब 150 रुपये में बिक रहा है। अनार के दाम भी 100 से बढ़कर 150 रुपये किलो हो गए हैं। नारियल पानी के लिए अब 90 से 100 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं, जबकि पहले यह 70 रुपये में मिलता था।
विज्ञापन

सूखे मेवों की कीमतों में भी तेजी आई है। बादाम 1200 से बढ़कर 1400 रुपये किलो, पिस्ता 1200 से 2000 रुपये किलो और छुआरा 350 से बढ़कर 500 रुपये किलो बिक रहा है। फल विक्रेता अमित सोनकर के अनुसार, नवरात्र में मांग बढ़ने के मुकाबले आवक कम होने से कीमतों में उछाल आया है। आने वाले दिनों में त्योहारों और शादी-विवाह के सीजन के चलते कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed