Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CM Yogi Pays Tribute to Former MP Shriprakash Mani Tripathi People Gather for Last Respects

देवरिया: पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, पुष्प अर्पित कर किया नमन

Mon, 09 Nov 2026 12:38 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: अनुराग रंजन Updated Mon, 09 Nov 2026 12:38 PM IST
सार

श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया था। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक जताने वालों का तांता लग गया। वह देवरिया के वर्तमान सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के पिता थे।

विज्ञापन
CM Yogi Pays Tribute to Former MP Shriprakash Mani Tripathi People Gather for Last Respects
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को श्रद्धांजलि दी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पूर्व उप सेना प्रमुख एवं देवरिया के पूर्व सांसद सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके पैतृक गांव बरपार पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 12:30 बजे बरपार में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। यहां से 12:37 बजे उनका काफिला पूर्व सांसद के पैतृक आवास पहुंचा। मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। इस दौरान माहौल गमगीन रहा। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद और बरहज विधायक शाका बाबा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सुबह से ही उमड़ने लगे थे श्रद्धांजलि देने वाले
पूर्व सांसद के निधन की सूचना के बाद सोमवार सुबह से ही उनके पैतृक आवास पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। राजनीतिक, सामाजिक और सैन्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। सैन्य सेवा से जुड़े अधिकारियों में ब्रिगेडियर से लेकर कर्नल रैंक तक के अधिकारी भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। उनके व्यक्तित्व, सैन्य सेवाओं और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अभेद्य रही सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए बरपार गांव और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। गांव की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया था। प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था ऐसी थी कि गांव के लगभग हर घर की छत पर पुलिसकर्मियों की नजर रही। छतों, गलियों, रास्तों और प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी लगातार निगरानी कर रहे थे। मुख्यमंत्री के काफिले के आवागमन के दौरान पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य और राजनीतिक क्षेत्र की हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का जीवन सैन्य अनुशासन, राष्ट्रसेवा और सार्वजनिक जीवन को समर्पित रहा। वर्ष 1955 में भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त करने के बाद उन्होंने करीब चार दशक तक देश की सेवा की। वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान बांग्लादेश मोर्चे पर भी उन्होंने सेवाएं दी थीं। उत्कृष्ट सैन्य सेवा के लिए उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल और परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया था। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और भाजपा के टिकट पर 1996 और 1999 में देवरिया से सांसद निर्वाचित हुए। उनके निधन से सैन्य जगत, राजनीतिक क्षेत्र और देवरिया में शोक की लहर है। पैतृक गांव बरपार में उमड़ी भीड़ और श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों की मौजूदगी उनके व्यापक जनसंपर्क और लोकप्रियता की गवाही दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed