फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cm may come on 1 april

शहीद विद्यार्थी के 91 वीं जयंती पर स्मारक का शिलान्यास कर सकते सीएम !

Thu, 12 Mar 2020 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
cm may come on 1 april
रामलीला मैदान स्थित शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी का स्मारक। - फोटो : DEORIA
सीएम के संभावित दौरे की तैयारियों में जुट प्रशासन
विज्ञापन

एक अप्रैल को शहीद विद्यार्थी की 91वीं जयंती पर स्मारक का शिलान्यास कर सकते हैं
पुरानी कचहरी में 14 अगस्त को जहां हुए थे शहीद, वहीं, मुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूूूरो
देवरिया। शहीद रामचंद्र विद्यार्थी की 91वीं जयंती को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में प्रशासनिक अमला जुट गया है। पुरानी कचहरी परिसर में शहीद स्मारक का शिलान्यास प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अप्रैल को कर सकते हैं। वैसे वर्तमान में यह परिसर क्षेत्रीय गांधी आश्रम को किराए पर दिया गया है। डीएम का कहना है कि सीएम का कार्यक्रम एक अप्रैल को संभावित है।
देवरिया जिले के नौतन हथियागढ़ गांव के बाबूलाल प्रजापति के परिवार में एक अप्रैल 1929 को जन्मे रामचंद्र तीन भाई थे। सातवीं कक्षा की पढ़ाई के दौरान 14 अगस्त 1942 को देवरिया के पुराने कलेक्ट्रेट स्थित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के इजलास पर तिरंगा फहराने छात्रों का झुंड लेकर पहुंच गए, जहां छात्रों ने पिरामिड बनाकर उन्हें चढ़ा दिया और उन्होंने इजलास पर अंग्रेजों का झंडा फेंक कर तिरंगा फहरा दिया। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर हुई फायरिंग में वह घायल हो गए और इलाज के दौरान मौत हो गई। लंबे समय बाद रामलीला मैदान में शहीद रामचंद्र विद्यार्थी का स्मारक बनाया तो गया है लेकिन उसके चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा रहता है। इसके अलावा उनके नाम पर कहीं कुछ खास नहीं है। 1955 में पुरानी जेल एवं कलेक्ट्रेट का स्थान परिवर्तन हुआ तो परिसर की भूमि एवं भवन को क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम को किराए पर दे दिया गया। परिसर एक एकड़ से अधिक भूमि में स्थित है।
विज्ञापन

इनसेट
प्रजापति समाज के दर्द को कुरेद सकते हैं सीएम
पुरानी कचहरी परिसर को शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक बनाकर सीएम न केवल देश भक्ति का संदेश देंगे। बल्कि प्रजापति समाज के दर्द को भी कुरेद सकते हैं। शहीद रामचंद्र के पिता बाबूलाल प्रजापति मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करते थे। भारत छोड़ो आंदोलन नौ अगस्त 1942 को जब शुरू हुआ तो इस आंदोलन को संजीवनी 14 अगस्त 1942 को शहीद रामचंद्र विद्यार्थी ने 13 वर्ष चार माह की उम्र में देकर जिले का गौरव बढ़ा दिया। बावजूद इसके उनके नाम से कुछ खास किसी भी शासनकाल में नहीं किया गया। पहली बार सीएम स्मारक स्थल बनाए जाने का शिलान्यास कर प्रजापति समाज के साथ-साथ अन्य लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करेंगे। वह यह संदेश देंगे की शहीदों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:
एक अप्रैल को सीएम का कार्यक्रम संभावित है। इस दौरान उनके द्वारा कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। इसकी तैयारियां की जा रही हैं।
-डीएम, अमित किशोर।
डीएम
...फोटो समाचार
लखनऊ में सीएम ने किया उद्घाटन
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लोकभवन लखनऊ में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन के कार्यक्रम कौशल सतरंग योजना का उद्घाटन किया। इसका सजीव प्रसारण जनपद के समस्त तहसील मुख्यालयों एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में किया गया। आईटीआई में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन ने कहा कि इस कार्यक्रम से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के बेहतर अवसर मिलेगा। अप्रेंटिंस प्रमोशन एवं युवा हब को भी बढ़ावा मिलेगा। कौशल विकास एवं हुनरमंद होने के साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। युवा अपना कौशल विकास कर रोजगार प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रविंद्र प्रताप मल्ल, भुवनेश्वर मिश्र, प्रधानाचार्य व जिला समन्वयक गोविंद कुमार, हरिप्रकाश सिंह, रामगिरीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

सीएम से कराएंगे सीसीटीवी कैमरों का उद्धाटन
देवरिया। 14 अगस्त 1942 को कलेक्ट्रेट पर झंडा फहराने के दौरान अंग्रेजों की गोली से शहीद हुए रामचंद्र विद्यार्थी के जन्मदिवस एक अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ जिले में आने वाले हैं। इसको लेकर पुलिस महकमे में तैयारियां चल रही हैं। शहर और बॉर्डर एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे का उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ से कराया जाएगा। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि दोनों सांसद और सभी विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में तीसरी आंख से निगरानी करने के लिए अपने निधि से धन दिए थे। अधिकांश चिह्नित जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए पुलिस लाइंस में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसका उद्धाटन सीएम योगी आदित्यनाथ से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed