{"_id":"676462af9e2153cf6e0f1c7f","slug":"clues-found-from-cctv-in-stamp-vendor-murder-case-deoria-news-c-208-1-deo1004-142528-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्टांप वेंडर हत्याकांड में सीसीटीवी से मिले सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्टांप वेंडर हत्याकांड में सीसीटीवी से मिले सुराग
Thu, 19 Dec 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
बघौचघाट/देवरिया। बघौचघाट थाना क्षेत्र के छितौनी टोला गरीब पट्टी के अजय मिश्रा की मौत के मामले में पुलिस को सीसीटीवी कैमरे से अहम सुराग मिले हैं। सूत्रों का कहना है कि कैमरे में दिख रहा है कि अजय मिश्र को घायल अवस्था में मकान के पीछे से कुछ लोग उठाकर ला रहे हैं। मकान के पीछे हुआ क्या था? इसके बारे में पुलिस पता लगा रही है। डीवीआर की जांच की जा रही है।
अजय मिश्रा अपने मित्र धीरेंद्र उपाध्याय के बुलाने पर दावत में गए थे। संजय दूबे के मकान में नीचे दुकान में पार्टी चल रही थी। ऊपर कमरों में आर्केस्ट्रा की नर्तकियां थीं। परिजनों ने उनके साथ रहने वालों पर पैसे के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले तीन नामजद सहित चार-पांच अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस ने हत्याकांड में नामजद बिहार प्रांत के विजयीपुर थाने के चौकीदार व मकान मालिक सहित करीब दस लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पूछताछ के बाद पुलिस ने चौकीदार व मकान मालिक को मुचलके पर छोड़ दिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में अलग-अलग चर्चा है।
विज्ञापन
वहीं, पत्नी सरिता मिश्र का कहना है कि न्याय नहीं मिला तो परिवार सहित मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात कहूंगी। थाना प्रभारी कंचन राय ने बताया कि जांच चल रही है। बहुत जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।