{"_id":"6a23120eeff48c4ed302e4f4","slug":"clinic-and-pathology-seal-near-chc-gate-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-183741-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सीएचसी गेट के पास क्लीनिक व पैथोलॉजी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सीएचसी गेट के पास क्लीनिक व पैथोलॉजी सील
Fri, 05 Jun 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। सीएचसी गेट के पास बिना पंजीकरण के चल रहे क्लीनिक और पैथोलॉजी को शुक्रवार को नायब तहसीलदार और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद अवैध अस्पताल और पैथोलॉजी संचालकों में हड़कंप मच गया। नायब तहसीलदार ने बताया कि क्लीनिक और पैथोलॉजी वैध कागजात उपलब्ध नहीं थे, इसलिए दोनों को सील कर दिया गया।
तहसील क्षेत्र के लार, भटनी, सलेमपुर, नवलपुर, मझौली राज, मगहरा, पिवकोल, बरसीपार, पयासी समेत विभिन्न स्थानों पर कई क्लीनिक, पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर बिना पंजीकरण एवं निर्धारित मानकों की अनदेखी कर संचालित किए जा रहे हैं। खासकर सीएचसी परिसर और उसके आसपास कई मेडिकल स्टोर नियमों की अनदेखी कर कारोबार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस प्रकार के प्रतिष्ठानों का संचालन हो रहा है, मगर संबंधित विभाग कार्रवाई करने से बच रहा है।
उधर, प्रशासनिक कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है। चर्चा है कि जिन संस्थानों पर अब कार्रवाई हो रही है, वे काफी समय से संचालित थे। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि नियमित निरीक्षण और निगरानी की जिम्मेदारी निभाने वाला विभाग अब तक क्यों मौन रहा। पूर्व में भी नगर स्थित आलम क्लीनिक को प्रशासन ने सील किया