{"_id":"6a36ebabe09508904208c5be","slug":"cleanliness-drive-held-at-the-cmo-office-deoria-news-c-209-1-kld1026-152564-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सीएमओ कार्यालय में चला स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सीएमओ कार्यालय में चला स्वच्छता अभियान
Sun, 21 Jun 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। योग दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामानुज कन्नौजिया के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पूरे कार्यालय परिसर की साफ़-सफ़ाई की। अभियान के दौरान कार्यालय परिसर, परिसर के आसपास एवं अन्य स्थानों की सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। सीएमओ रामानुज कन्नौजिया ने कहा कि योग और स्वच्छता दोनों ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। स्वच्छ वातावरण में योग का अभ्यास अधिक लाभकारी होता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, कार्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा जनसामान्य को भी स्वच्छता एवं योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन