{"_id":"64666cec7945b2d6720ee0f6","slug":"cleaning-of-drains-started-in-view-of-the-problem-of-water-logging-deoria-news-c-7-1-172778-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जलभराव की समस्या को देखते हुए होने लगी नालों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जलभराव की समस्या को देखते हुए होने लगी नालों की सफाई
Thu, 18 May 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 18 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
जल भराव से बचने के लिए देवरिया गोरखपुर रोड पर बडे नाले का जेसीबी से हुआ सफाई।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बरसात के मौसम में शहर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए बृहस्पतिवार को बड़ेे नालों की सफाई नगर पालिका ने शुरू कर दी है। नगर पालिका की योजना है कि 15 जून के पहले शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई कर दी जाए।
अमर उजाला के 18 मई के अंक में पेज संख्या दो पर अभी नहीं चेते तो इस बरसात में भी डूब जाएंगे कई मोहल्ले शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई। इसे गंभीरता से लेते हुए शहर के सिविल लाइंस, गोरखपुर रोड, सीसी रोड, चकियवा चौराहा से आगे, कचहरी रोड से पोस्टमार्टम चौराहा रोड पर नालों की सफाई की गई। वहीं कुर्ना नाला के मुंह के पास भी नाला साफ करने का कार्य शुरू हो गया है। ईओ रोहित सिंह ने बताया कि जल भराव की समस्या के निदान के लिए बरसात से पूर्व नालों के सफाई करने की योजना बनाई है। 15 जून से पहले नालों की सफाई का कार्य पूरा हो जाएगा।