Deoria News: कक्षा एक की छात्रा से मजदूर ने किया दुष्कर्म, पीड़िता की मां ने दी तहरीर, आरोपी गिरफ्तार
इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की मां ने तहरीर दी है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र में एक स्थान पर मंगलवार को कक्षा एक की छात्रा से 20 वर्षीय टेंट मजदूर ने दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देते समय पीड़िता की मां ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने में जुटी है। बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव का एक व्यक्ति खुखुंदू क्षेत्र में परिवार के साथ रहता है।
मंगलवार दोपहर कक्षा एक में पढ़ने वाली उसकी पुत्री पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी बीच टेंट हाउस में काम करने वाला एक मजदूर छात्रा को बहला-फुसलाकर टेंट हाउस के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उधर, वारदात को अंजाम देते समय छात्रा के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मां कमरे से बाहर निकली तो उसकी नजर आरोपी पर पड़ गई।
इसे भी पढ़ें: अंग्रेजी शराब के स्टोर रूम में मजदूर की हत्या, फंदे से लटकाया गया था शव
पीड़ित की मां ने अंदर पहुंचकर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। घटना की जानकारी होने पर जुटी भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस को बुलाकर आरोपी को सौंप दिया।
इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की मां ने तहरीर दी है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.