फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Clash between two groups following a verbal altercation.

Deoria News: कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट

Tue, 04 Aug 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 04 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Clash between two groups following a verbal altercation.
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के भीखमपुर रोड के तारा भवन गली मोड़ पर मंगलवार को बाइक सवार और ई-रिक्शा सवार युवकों के बीच मारपीट शुरू हो गई और ईंट-पत्थर चलने लगे। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में उग्र हो गया। मारपीट के दौरान ईंट-पत्थर चलने से एक पक्ष की दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि घटना के बाद एक पक्ष ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी, जबकि दूसरा पक्ष मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से युवको की पहचान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed