फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   civid19 secretary inspected rudrapur chc

सीएचसी के निरीक्षण में कई खामियां उजागर

Thu, 02 Jul 2020 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
civid19 secretary inspected rudrapur chc
कोविड सचिव ने सीएचसी रुद्रपुर का किया निरीक्षण - फोटो : DEORIA
सीएचसी के निरीक्षण में कई खामियां उजागर
विज्ञापन

कोविड-19 के नोडल अधिकारी गौरव वर्मा ने किया नगर का निरीक्षण
बस नाम के बने कोविड हेल्प डेस्क, नहीं मिला पल्स ऑक्सीमीटर
नगर में सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। यूपी पर्यावरण वन व जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव और देवरिया जिले के कोविड-19 के नोडल अधिकारी गौरव वर्मा ने बृहस्पतिवार को रुद्रपुर का दौरा किए। उन्होंने अस्पताल, तहसील और ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण किया। अस्पताल के हेल्प डेस्क पर खामियां मिलने पर नाराजगी जताई। नगर पंचायत को नगर के भीड़ भाड़ वाली जगहों पर सीसीटीवी लगवाने के निर्देश दिए।
सीएचसी के निरीक्षण के दौरान हेल्प डेस्क पर ऑक्सीमीटर नहीं मिलने पर वह नाराज हुए। अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट के गोदाम से सामान न देने की शिकायत पर उन्होंने हिदायत दी। अधीक्षक को फार्मासिस्ट के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर पंचायत कार्यालय में हेल्प डेस्क नहीं बनने पर ईओ से जवाब तलब किए। उन्होंने ईओ से नगर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा। रुद्रपुर ब्लॉक में संक्रमितों के मिलने पर 23 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जो महज कागजी साबित हो रहे हैं। कंटेनमेंट जोन में न तो बैरिकेडिंग कराई गई हैैैैैैैै न ही जरूरी एहतियात बरती जा रही है। विशेष सचिव ने कंटेनमेंट जोन में विशेष सावधानी बरतने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि ब्लॉक की 86 ग्राम सभाओं और नगर के 16 वार्डों में निगरानी समिति बनाकर बाहर से आए लोगों की निगरानी करने की जाए। इसके अलावा आशा और एएनएम के साथ 25 सर्विलांस टीम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस को मास्क नहीं लगाने वालों को चालान करने और दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय, एसीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, ईओ उपेंद्र नाथ सिंह, डॉ दिनेश यादव, एलबी चौधरी, डॉ एसएन मणि, डॉ धमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोठिलवा और देवरिया खास सील
भाटपाररानी। युवकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कोठिलवा गांव और देवरिया खास का 250 मीटर का एरिया सील कर दिया गया है। अफसरों ने सैनिटाइज कराया। एक सप्ताह पूर्व जो युुवक संक्रमित मिला था। उसके संपर्क में युवक और इसका परिवार था। सामान्य लोगों की तरह युवक का मिलना-जुलना था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांव वाले दहशत में हैं। गांव में पहुंचे एसडीएम सौरभ सिंह ने सैनिटाइज कराया। देवरिया खास के युवक की कपड़े की दुकान है। संक्रमित दुकान पर रहता था। यहां पर आने वाले कई लोग इसके संपर्क में आए हैं। एसडीएम सौरभ सिंह ने बताया कि गांव को सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed