फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Christian society celebrates the resurrection of Lord Jesus

प्रभु यीशु के पुनरुत्थान पर्व पर मसीही समाज ने मनाई खुशियां

Sun, 01 Apr 2018 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 01 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
Christian society celebrates the resurrection of Lord Jesus
ईस्टर के मौके पर जलकल रोड स्थित चर्च में एकत्र हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। मसीही समाज के लोगों ने रविवार को ईस्टर संडे पर्व हर्ष एवं उल्लास के बीच मनाया। प्रभु यीशु मसीह के बलिदान और उनके पुनर्जीवित होने की खुशी में शहर के जलकल रोड स्थित मसीह कलीसिया एवं कसया बाईपास के संत पुष्पा चर्च में विशेष पूजा एवं प्रार्थना का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन

संत पुष्पा चर्च में दिन के 10.30 से दो बजे तक आयोजित प्रार्थना सभा में पुरोहित फादर मैथ्यू ने कहा कि ईस्टर संडे को प्रभु यीशु मृतकों में से जी उठे थे। मृत्यु के तीन दिन बाद उनका पुनरुत्थान हुआ। उनका पुन:जी उठना एक ऐतिहासिक घटना है और इसके तमाम सबूत मौजूद है। प्रभु का खाली कब्र आज भी येरुशलम में सुरक्षित है। आगे कहा कि मृत्यु अटल है इसे टाला नहीं जा सकता। अपने जीवन का आदर्श प्रस्तुत करते हुए पूरे मानव समाज को शांति और क्षमा की प्रेरणा दिए।
विज्ञापन

मसीह कलीसिया चर्च में दिन के नौ से दोपहर 12 बजे तक प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। प्रार्थना के बाद चर्च के क्वायर में शामिल निक्की, सरीता, विंसी, अमन, प्रिंस, चांदनी, प्रीति ने मेरे प्यारे महबूब मसीहा.. गीत सुनाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। इसके बाद मिसेज पुष्पांजलि ने ईस्टर का संदेश देते हुए कहा कि यीशु मसीह इस दुनिया में पापी मानव जाति के लिए मारे गए। मृत्यु के तीसरे दिन उन्हें पुनर्जीवन प्राप्त हुआ। प्रभु सारे मानव जाति को प्यार करता है। अंतिम प्रार्थना संदेश पॉस्टर समर्पण ने दिया। इस दौरान शिव प्रसाद मसीह, सुनैना सिंह, नमिता अल्फ्रेड, सरोज विश्वास, शीला, अरुण अल्फेड, मौरिस, वाल्मिकी, मोहन मसीह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed