फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Children who went home after treatment reached the medical college for checkup.

Deoria News: चेकअप के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे इलाज के बाद घर जाने वाले बच्चे

Tue, 13 Aug 2024 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Children who went home after treatment reached the medical college for checkup.
आश्रम पद्धति के बच्चों का मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण।संवाद
- फॉलोअप टेस्ट में मिले ठीक
विज्ञापन

- बासी छोला खाने से बीमार बच्चों को डिस्चार्ज के बाद जांच के लिए बुलाया गया था मेडिकल कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बरियारपुर के मेहरौना में संचालित आश्रम पद्धति राजकीय विद्यालय में बासी छोला खाने से करीब 80 बच्चे बीमार हो गए थे। वहीं एक बच्चे की इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत हो गई थी। इलाजरत 63 बच्चों में से 47 बच्चे शुक्रवार हो गए थे। उन्हें डिस्चार्ज करते समय डॉक्टरों ने पांचवें दिन फॉलोअप टेस्ट के लिए बुलाया था। 24 बच्चे फॉलोअप टेस्ट के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जिनकी डॉक्टरों ने जांच की। जांच के दौरान सभी बच्चे पूर्णत: स्वस्थ मिले। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने दिया।

दिन में बने छोला को रात में खाने से क्षेत्र के मेहरौना में संचालित पंडित दीन दयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज के करीब 80 छात्रों की तबीयत सोमवार यानी पांच अगस्त की सुबह तबीयत बिगड़ गई। सभी बच्चों में पेट दर्द, उल्टी और चक्कर आने के साथ कंपकंपी की शिकायत थी। एक साथ इतने बच्चों की तबीयत खराब होने से स्कूल में हड़कंप मच गया। इसके बाद सभी बच्चों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद बच्चे शुक्रवार से डिस्चार्ज होने लगे। बच्चों को घर भेजते समय डॉक्टर पांच दिन बाद फॉलोअप जांच के लिए बुलाया था।
विज्ञापन

मंगलवार को फॉलोअप जांच के लिए करीब 24 बच्चे पहुंचे। जिनकी सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा के नेतृत्व में चिकित्सक आरके श्रीवास्तव व अन्य डॉक्टरों ने फॉलोअप जांच की। जांच में सभी बच्चे पूर्णत: स्वस्थ मिले। इसके बाद उन्हें परिजनों के साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed