फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Children suffering from fever, vomiting and diarrhea, PICU is full

Deoria News: बुखार और उल्टी-दस्त की चपेट में बच्चे, पीआईसीयू फुल

Sun, 27 Apr 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 27 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Children suffering from fever, vomiting and diarrhea, PICU is full
देवरिया। मौसम का बच्चों की सेहत पर असर पड़ रहा है। विषाणु (वायरल) और जीवाणुजनित (बैक्टीरिया) संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इसकी वजह से बुखार, उल्टी-दस्त के मरीजों में इजाफा हो रहा है। मेडिकल कॉलेज में इस तरह के रोजाना दस से 12 मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

बेड खाली होते ही नए मरीज भर्ती कर दिए जा रहे हैं। पीआईसीयू और चिल्ड्रन वार्ड में बेड फुल हैं। कुछ पर दो मरीज भर्ती किए गए हैं। इससे मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हो रही है। ओपीडी में भी करीब सौ मरीज आ रहे हैं। डॉक्टर परीक्षण के बाद अधिकांश को दवा दे रहे हैं और सावधानी बरतने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन

गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। मरीज को स्वस्थ ठीक होने में तीन से पांच दिन लग जा रहा है, जबकि प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम ने करवट ली है। दिन में पारा बढ़ रहा है, जिससे धूप तेज हो रही है, जबकि रात का तापमान कम हो जा रहा है। इस मौसम में वायरस व बैक्टीरिया का इंफेक्शन बढ़ जाता है। गर्मी से इम्युनिटी भी प्रभावित होती है।
प्रतिरोधक क्षमता कम होने और खानपान में गड़बड़ी, दूषित पानी के सेवन, साफ-सफाई में लापरवाही से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इसकी वजह से बुखार, उल्टी-दस्त, सिर व बदन तथा पेट दर्द से पीड़ित हो रहे हैं। कुछ लोग सांस की दिक्कत भी हो रही है। बुखार तेज हाेने पर छोटे बच्चों को झटका भी आ रहा है।

मेडिकल कॉलेज में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी में सबसे अधिक बुखार, उल्टी-दस्त के मरीज आ रहे हैं। इसके अलावा सांस व निमोनिया से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। मरीज के परीक्षण के बाद दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है, जबकि गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। हालत यह है कि पीआईसी व चिल्ड्रन वार्ड में बेड भर गए हैं। रविवार को सुबह कुछ पैंतीस बेड पर करीब 50 बच्चों का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed