फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Child dies due to bike grip, people jammed the road

बाइक की चपेट से बालक की मौत, लोगों ने सड़क जाम की

Mon, 14 Feb 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to bike grip, people jammed the road
बाइक की चपेट से बालक की मौत, लोगों ने सड़क जाम की
विज्ञापन

तरकुलवा। देवरिया-कसया मार्ग पर कंचनपुर के पास सोमवार को बाइक की चपेट में आने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को वहीं रखकर सड़क जाम कर दी। करीब आधा घंटा तक आवागमन ठप रहा। दूसरी ओर, बाइक सवार युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पीट दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
कंचनपुर गांव के मैनुद्दीन अंसारी का इकलौता पुत्र रेहान (12) कक्षा तीन का छात्र था। शाम को कंचनपुर के पास लगे मोबाइल फोन के टॉवर के नजदीक बकरी चरा रहा था। उसी दौरान बकरी सड़क की तरफ चली गई। उसको पकड़ने के लिए रेहान सड़क की ओर गया। तभी तरकुलवा की ओर आ रही बाइक की चपेट में वह आ गया। रेहान गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

कुछ देर में ही उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान देवरिया-कसया मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। गुस्साए लोगों ने बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर शांत किया। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में और चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed