फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Child died after falling into a pit filled with water in deoria

Deoria News: पानी से भरे गड्ढे में गिरने से बालक की मौत, मचा हड़कंप

Tue, 11 Jul 2023 10:41 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 11 Jul 2023 10:41 AM IST
सार

थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि बच्चे की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हुई है। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इसके कारण शव साथ लेकर चले गए।

विज्ञापन
Child died after falling into a pit filled with water in deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के धकपुरा गांव में सोमवार को शाम में दोस्तों के साथ खेल रहा बालक पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। दोस्तों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर बालक को बाहर निकाला। भागलपुर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


लार थाना क्षेत्र के धकपुरा गांव निवासी भरत प्रसाद का आठ वर्षीय छोटा बेटा आदित्य कुमार सोमवार देर शाम करीब सात बजे घर के पास खेल रहा था। पैर फिसलने से वह पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। जब वह पानी से बाहर नहीं आया तो उसके दोस्त शोर मचाते हुए घर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: किशोरी का अपहरण करके ले गया दिल्ली, दुष्कर्म के बाद छोड़कर फरार, धर्म परिवर्तन का भी बनाया दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बालक को बाहर निकाल कर करीब नौ बजे रात्रि में भागलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डाॅ. रंजीत कुशवाहा ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। शव को लेकर परिजन घर चले गए। मृतक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था।

थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि बच्चे की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हुई है। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इसके कारण शव साथ लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed