फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Chief Secretary Visits: Officers are also alert on Sunday

प्रमुख सचिव का दौराः अफसर रविवार को भी मुस्तैद रहे

Sun, 28 Jan 2018 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 28 Jan 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
Chief Secretary Visits: Officers are also alert on Sunday
प्रमुख सचिव के आगमन को लेकर सफाई कराते सीएमओ डाॅ. रामनिवास। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। प्रमुख सचिव के आगमन को लेकर कार्यालयों में सफाई और रंगाई किया जा रहा है। जिला अस्पताल की रंगाई कराया जा रहा है। रविवार का दिन होने के बावजूद सीएमओ ने अपनी मौजूदगी में कार्यालय की सफाई कराया और विकास भवन में बाबू पत्रावलियों को ठीक करने नजर आए। 
विज्ञापन

जिले में 30 और 31 जनवरी को प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह मौजूद रहेंगे। वे सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे और स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत से रूबरू होंगे। इसको लेकर विकास भवन और स्वास्थ्य विभाग में तैयारी जोरों पर चल रही है। सीएमओ डॉ. रामनिवास दोपहर, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद और कार्यालय के लिपिक दोपहर में पहुंचकर सीढ़ियों पर लगे पान के पिक का दाग और टाइल्स पर फैली गंदगी की सफाई अपने देखरेख में कराया। वहीं लिपिक कागजों को ठीक करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

अस्पताल गेट पर हुए अतिक्रमण और सड़कों के किनारे छोड़े गए पेड़ के जड़ों को हटाया गया। विकास भवन में अफसर नहीं दिखे। लेकिन लिपिक अपने-अपने कार्यालयों में काम कर रहे थे। सुत्रों की माने तो बरहज तहसील, सीएचसी तथा जिला अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण प्रमुख सचिव करेंगे। सीएमओ डॉ. रामनिवास ने बताया कि प्रमुख सचिव के अगमन को लेकर तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed