{"_id":"644c1475ddd0a25d2b0726e4","slug":"chief-ministers-election-rally-today-deoria-news-c-7-1-144917-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: निकाय चुनाव को लेकर आज नगर के मतदाताओं को साधेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: निकाय चुनाव को लेकर आज नगर के मतदाताओं को साधेंगे सीएम
Sat, 29 Apr 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
देवरिया राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयार हो रहा पंड़ाल।संवाद
- मुख्यमंत्री की चुनावी जनसभा आज, मंच और पंडाल तैयार
- राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित होगी जनसभा, दोपहर 2.20 बजे पहुंचेंगे सीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। चार मई को जनपद में होने वाले मतदान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को जनसभा को संबोधित करेंगे। नगर निकाय चुनाव में फतह करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भी भरेंगे। यहीं से जिले की दो नगर पालिका और 15 नगर पंचायतों के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। इसको लेकर शुक्रवार की शाम से ही तैयारी शुरू कर दी गई। अफसर साफ-सफाई और कार्यकर्ता अधिक से अधिक भीड़ जुटाने में लगे थे।
शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम दोपहर 2.20 बजे राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया ग्राउंड में होगा। पुलिस लाइंस में हेलीपैड बनाया गया है। यहां 2.15 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरेगा। वहां से कार से वह सिविल लाइंस होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज के लिए रवाना होंगे। 45 मिनट सभा को संबोधित करने के बाद 3.05 बजे प्रस्थान करेंगे।
-- -- -- -- -- -
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मिनट टू मिनट
- 2.15 बजे पुलिस लाइंस में आगमन।
- 2.20 बजे राजकीय इंटर कॉलेज जनसभा स्थल पहुंचेंगे सीएम।
- 3.05 पर राजकीय इंटर कॉलेज से प्रस्थान करेंगे।
-- -- -- -- -- -- -
मेडिकल कॉलेज में सेफ हाउस तैयार
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का जनपद में आगमन शनिवार को होगा। वह राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके मद्देनजर मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन स्थित ओपी के पास दो बेड का सेफ हाऊस तैयार कर लिया गया है। यहां जीवन रक्षक उपकरण वेंटिलेटर, बाईपैप, मानीटर सहित अन्य उपकरण लगाए गए हैं। साथ ही आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहेंगी। सेफ हाऊस में सर्जन डॉ. राकेश कुमार, आर्थों के डॉ. अजय कुमार, फिजिशियन डॉ. रणधीर सिंह, एनेथेस्टिक डॉ. मुकेश प्रियदर्शी के अलावा स्टाफ नर्स आदि की ड्यूटी लगाई है। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सेफ हाऊस बनाया गया है। डॉक्टरों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --