फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   chief accused of beating doctors and employees arest

डॉक्टर व कर्मचारियों की पिटाई करने का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, गया जेल

Mon, 16 Nov 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
chief accused of beating doctors and employees arest
डॉक्टर व कर्मचारियों की पिटाई करने का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, गया जेल
विज्ञापन

सलेमपुर (देवरिया)। एक सप्ताह पूर्व मनबढ़ों ने सीएचसी के दो डॉक्टर समेत पांच कर्मचारियों की पिटाई कर दी थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। दो दिन पूर्व आरोपितों की तरफ से कुछ लोग सीएचसी पहुंचकर डॉक्टर से मामले को मैनेज करने के लिए दवाब बनाने लगे। इसको लेकर 15 नवंबर की अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। सोमवार दोपहर मुख्य आरोपी मयंक कुमार गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल के बाद जेल भेज दिया।

आठ नवंबर को रात में 9.30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी वार्ड में डॉ. राजेश कुमार, आलोक भारती, फार्मासिस्ट सुरेश चंद, लोकेश और अरुण वर्मा ड्यूटी पर थे। इसी बीच नगर के वार्ड नंबर-10 के मयंक कुमार गुप्ता को लेकर कुछ लोग मेडिकल कराने के लिए पहुंचे थे। एक इमरजेंसी केस आने के बाद डॉ. राजेश कुमार बाहर इलाज कराने के लिए वार्ड से निकल गए थे। इसको लेकर नाराज लोगों ने दो डॉक्टर समेत पांच कर्मचारियों की पिटाई कर दी थी। इस मामले में डॉ. राजेश कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एक नामजद समेत चार लोगों पर केस तो दर्ज कर ली थी। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि मयंक कुमार गुप्ता पुत्र सरवन गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed