फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   chhath from today

नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगा छठ महापर्व

Thu, 27 Oct 2022 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
chhath from today
शहर के कोतवाली रोड पर छठ पर्व के लिए सजी दुकान।संवाद - फोटो : DEORIA
नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगा छठ महापर्व
विज्ञापन

प्रमुख बाजारों में सज गईं छठ से संबंधित सामान की दुकानें, मोलभाव कर हो रही खरीदारी
नीबू सहित अन्य पूजन सामग्रियों के दामों में आया उछाल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में छठ महापर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजार में भी प्रसाद सामग्रियों की दुकानें भी क्रम से सज गई हैं। इस बार गागल नीबू का दाम सीधे दुगुना और अन्य सामान में भी तेजी है। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ व्रती महिलाएं पर्व की शुरुआत करेंगी।
शनिवार को खरना एवं रविवार को अस्त होते सूर्य को एवं सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। पर्व के मद्देनजर नगरपालिका व नगर निकाय क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले पोखरों व तालाबों की सफाई एवं किनारे बने छठ वेदी की रंगाई-पुताई भी शुरू हो गई है। चार दिवसीय डाला सूर्यषष्ठी व्रत 28 अक्तूबर से शुरू होकर 31 अक्तूबर दिन सोमवार को समाप्त होगा। कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से सप्तमी तिथि तक सूर्यषष्ठी महोत्सव का आयोजन होता है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. विवेक उपाध्याय व आचार्य शरद चंद मिश्र बताते हैं कि सूर्योपासना पर आधारित एवं मूलत: सूर्य जैसा तेजस्वी पुत्र प्राप्त करने की कामना के साथ यह व्रत चार दिनों में पूर्ण होता है। प्रथम दिन नहाय-खाय, द्वितीय दिन खरना, तृतीय दिन पूर्ण उपवास और सायंकालीन अर्घ्य और चतुर्थ दिन प्रात: कालीन अर्घ्य और पारण के साथ पूर्ण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाभारत काल में यह व्रत द्रोपदी ने वनवास के दौरान राजपाठ की पुन: प्राप्ति की कामना से की थी। इन्होंने बताया कि छठ पर्व का आरंभ नहाय-खाय से 28 अक्तूबर दिन शुक्रवार से आरंभ होगा। इस दिन सूर्योदय 6:25 बजे, तृतीया तिथि दिन में 12:29 बजे, इसके बाद चतुर्थी तिथि, अनुराग नक्षत्र दिन में 1:25 बजे के बाद ज्येष्ठा नक्षत्र, साथ ही इस दिन रवियोग और सर्वार्थ सिद्धि योग, नामक दो सिद्धिकारी योग भी विद्यमान है। इसी दिन से सूर्यषष्ठी व्रत आरंभ हो रहा है।
नहाय-खाय के अंतर्गत व्रती समीप के नदी या तालाब पर जाकर स्नान करती है और उसके बाद घर पर आकर कद्दू व चावल पकाया जाता है। सायंकाल एक समय कुछ प्रसाद ग्रहण करती हैं। द्वितीय दिन 29 अक्तूबर दिन शनिवार को व्रती महिला उपवास करती हैं और सायंकाल पूजा करने के बाद व्रत खोलती हैं। इसी प्रक्रिया को खरना कहते हैं।
30 अक्तूबर दिन रविवार को तीसरे दिन कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि में सांध्यकाल में अर्घ्य षष्ठी तिथि में दिया जाता है। इस दिन व्रती महिला निर्जल उपवास रखती है। सूर्यास्त के समय से पास स्थित तालाब या नदी के किनारे जाती हैं और षष्ठी माता की पूजा करती हैं। सूर्यास्त के समय जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी और रात्रि में जागरण कर व्रत के महात्म्य की कथा सुनेंगी।
31 अक्तूबर को चौथे दिन सप्तमी तिथि में प्रात: काल अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन सूर्योदय 6:27 बजे पर होगा।
बाजार में दिख रहा महंगाई का असर
मालवीय रोड के दुकानदार गोरख मद्धेशिया ने बताया कि गागल नीबू जो पिछले साल 20 से 30 रुपये में बिका था, इस बार 50 व 60 रुपये में है। अनार 160 रुपये किलो, नारियल 30 रुपये पीस, गंजी 40, सुथनी 80, हरा हल्दी पांच रुपये पीस, अन्नानास 30 रुपये पीस, सेब 60 रुपये किलो, शरीफा 20 रुपये पीस, अंगूर 500 रुपये किलो बिक रहा है। पिछले साल की अपेक्षा कुछ सामान के दाम में वृद्धि हुई है। शुक्रवार को बाजार और तेज रहने की उम्मीद है।
तालाब की सफाई और सुरक्षा का इंतजाम करें : सीडीओ
सीडीओ ने छठ पर्व की तैयारी लेकर की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से बृहस्पतिवार को खंड विकास अधिकारियों, सभी सहायक विकास अधिकारी (पं.) एवं जिला पंचायत राज अधिकारी के साथ छठ पर्व की तैयारी को लेकर बैठक की। सीडीओ ने तालाबों एवं नदी घाटों की साफ-सफाई तथा प्रकाश की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि तालाबों में किनारे गंदगी नहीं होनी चाहिए। ज्यादा बारिश होने के कारण कई तालाबों के किनारे अब भी सीलन बनी हुई है, वहां पर बालू डलवा दें, जिससे पैर फिसलने का डर न रहे। तालाबों एवं नदी घाटों पर एक उचित दूरी पर बैरिकेडिंग बांस या रस्सी का लगा कर करें। ताकि किसी के डूबने का खतरा न रहे। तालाबों के किनारे लगाए गए इंडिया मार्का हैंडपंप को दिखवा लें। किसी भी प्रकार की कोई खराबी हो तो उसे तत्काल बनवाएं। दीपावली के बाद कई तालाबों एवं नदी घाटों में देवी-देवताओं की प्रतिमा का विसर्जन किया गया है। उसकी भी तत्काल साफ-सफाई करा दी जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि ज्यादा भीड़ वाले घाटों पर एक अस्थायी कार्यालय बनाएं। ताकि तैनात कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था हो सके। कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
फोटो समाचार
डीएम व एसपी ने नदावर छठ घाट का किया निरीक्षण
सलेमपुर। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व एसपी संकल्प शर्मा ने बृहस्पतिवार शाम को नदावर घाट के छठ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई, बिजली व पानी की व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम अरुण कुमार, सीओ देवआनंद, नायब तहसीलदार भागीरथी सिंह, कोतवाल जितेंद्र सिंह, ईओ पंकज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो
सीसीटीवी कैमरों की नजर में होंगे छठ पूजा स्थल
डीएम और एसपी ने छठ पूजा स्थलों किया निरीक्षण, पार्किं ग की भी व्यवस्था होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बृहस्पतिवार को छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। शहर के परमार्थी पोखरा, भाटपाररानी स्थित रानी के पोखरे तथा सलेमपुर में छोटी गंडक नदी के किनारे स्थित नदावर घाट का निरीक्षण किया। इंतजाम के लिए 57 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।
जिलाधिकारी ने कहा कि छठ पूजा स्थलों एवं घाटों पर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। ईओ, बीडीओ तथा एडीओ पंचायत का दायित्व होगा कि वे पूजा स्थल, घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, तालाब, नदी में बैरिकेडिंग, नदी घाटों के निकट गोताखोर व नाव की उपलब्धता कराएंगे। उन्होंने कहा कि सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाया जाएगा।
छठ पूजा स्थलों पर आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की अलग से व्यवस्था होगी, जिससे वाहनों की वजह से लगने वाले जाम पर लगाम लग सके। छठ पूजा स्थलों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम उपलब्ध रहेगा, जिससे आवश्यक संदेश पूजा स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं तक आसानी से पहुंचाया जा सके।

जिलाधिकारी ने परमार्थी पोखरे एवं अन्य संकरे स्थानों पर स्थित छठ पूजा स्थलों पर सुरक्षा के मद्देनजर पटाखों का प्रयोग नहीं करने को कहा है। साथ ही तालाब, पोखरों एवं घाटों पर सफाई के विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने छठ पूजा स्थलों पर चाक-चौबंद सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि छठ पूजा स्थलों की निगरानी की जाएगी। बिना वर्दी में पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर सौरभ सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed