{"_id":"6a57ddac24c9246efc05eba5","slug":"cheating-beating-husband-when-he-protests-deoria-news-c-208-1-deo1019-186934-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छेड़खानी, विरोध करने पर पति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छेड़खानी, विरोध करने पर पति को पीटा
Thu, 16 Jul 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला को रास्ते में घेरकर मनचले ने छेड़खानी की। महिला ने जब शोर मचाया तो आरोपी ने उसे गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। जब पीड़िता ने पति को बुलाया तो आरोपी ने उसे दांत से काटकर जख्मी कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला बुधवार को खेत में काम कर रहे पति को खाना देने जा रही थी। आरोप है कि इसी बीच एक युवक उसे रास्ते में घेरकर छेड़खानी करने लगा। जब वह शोरगुल करने लगी तो उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। वह किसी तरह बच बचाकर घटना की सूचना पति को दी। पति काम छोड़कर पहुंचा और विरोध किया तो आरोपी ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मनचला आए दिन छेड़खानी करते रहता है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का लग रहा है। जांच कराकर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद