फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   chath parv

छठ महापर्व :सजे घाट, आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

Wed, 10 Nov 2021 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
chath parv
छठ महापर्व :सजे घाट, आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दिनभर उपवास रहने के बाद महिलाओं ने मंगलवार देर शाम खरना किया। अब बुधवार शाम को व्रत करने वाली महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। वहीं घाटों पर दिनभर वेदियों के रंगरोगन और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का काम होता रहा। जगह-जगह घाट सज गए। एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र, एसडीएम सदर सौरभ सिंह व सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने शहर स्थित विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। वहीं नगर से लेकर गांव तक लोग खरीदारी के लिए जुटे रहे।
मंगलवार को व्रती महिलाओं ने पंचमी तिथि में सूर्यदेव और षष्ठी माता की पूजा करने के बाद चतुर्थी के दिन किया गया उपवास खोला और गुड़ से बनी खीर, चावल का पिट्ठा आदि खाकर खरना किया। इस दौरान स्वच्छता का विशेष ख्याल रखा गया। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार तीसरे दिन यानि बुधवार को निर्जल उपवास का रहेगा। इस दिन सूर्योदय 6.33 बजे और षष्ठी तिथि का मान दिन में 1.58 मिनट तक रहेगा, इसके बाद सप्तमी है। बुधवार को महिलाएं सूर्यास्त से पूर्व सूप और दौरी सहित धूमधाम से षष्ठी माता और सूर्य देव का गीत गाती हुई जलाशय पर पहुंचेंगी। व्रत में सूप और डलिया ढोने का विशेष महत्व होता है। इसे व्रती महिला के पति, पुत्र या घर का कोई पुरुष ही उठाकर जलाशय तक लाते हैं। शाम को सूर्यास्त के समय व्रती महिला जलाशय में खड़ी होकर सूर्यास्त के समय सूर्यदेव को अर्घ्य देंगी हैं। इस दिन सूर्यास्त 5.27 बजे होगा और यही अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त होगा। आम दिनों में जिन फलों एवं सब्जियों या अन्य प्रयोग होने वाली प्रसाद सामग्रियों की पूछ कम होती है, वह भी तिगुने से चार गुने दाम में बिके। गन्ने की एक पेड़ी 40 से 50 रुपये तक में बिक गई।
विज्ञापन

बरहज प्रतिनिधि के अनुसार, छठ महाव्रत की तैयारी को लेकर सामानों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। नगर के सरयू तट स्थित छठ घाटों को नगरपालिका की ओर से साफ-सफाई कराए जाने के अलावा प्रकाश व्यवस्था के लिए जगह-जगह सोलर लैंप लगाया गया। वहीं लोगों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी और खुफिया कैमरा लगाया गया है। सरयू तट के अलावा नगर में करीब छह, भलुअनी, कपरवार, मगहरा, सोनाड़ी, करुअना, बरांव, मोहरा, महेन आदि जगहों पर छठ घाटों का रंग-रोगन कर सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देसही देवरिया प्रतिनिधि के अनुसार, छठ के लिए गांवों से घाटों तक आने -जाने वाले मार्गों में प्रकाश की विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं क्षेत्र के महुआडीह, रामपुर गौनरिया, भटनी दादन, हेतिमपुर, बरवां मीरछापर, नौतन हथियागढ़ आदि चौराहों पर छठ के लिए खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ी।
रुद्रपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सूर्य उपासना के लिए बथुआ नदी स्थित रिवर फ्रंट सजकर तैयार हो गया है। बुधवार शाम यहां अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाएं अर्घ्य देंगी। नगर पंचायत ने करीब एक किलोमीटर लंबे घाट पर पथ प्रकाश का इंतजाम किया है। नदी के किनारे बने फब्बारे से छठ घाट की छटा निराली लग रही है। बथुआ पुल और घाट के किनारे दीवारों को भगवा रंग में रंगा गया है। रुद्रपुर कोतवाली से लेकर बभौली बाईपास तक करीब दो किलोमीटर पांव रखने तक जगह नहीं बची। खजुआ, बसस्टेशन पर भी छठ पूजा पर फल आदि बेचने वालों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जमी रही। नगर के अस्पताल परिसर में भी छठ की दुकान लगाई गई। एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय ने कहा कि छठ पूजा पर सुरक्षा का व्यापाक इंतजाम रहेगा। पूजा घाटों पर हर जगह फोर्स लगाई गई है। बथुआ रिवर फ्रंट पर सबसे अधिक भीड़ होने से यहा जिले से अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई है। चेयरमैन प्रतिनिधि बिरेंद्र शर्मा ने कहा कि महापर्व को यादगार बनाने के लिए नगर पंचायत सभी पूजा घाटों पर चार दिन से काम करा है। नदी के घाट सूर्य उपासना के महापर्व का उत्सव मनाने के लिए सजकर तैयार हैं। नगर पंचायत घाटों पर 24 घंटा सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की तैयारी कर चुका है। सफाई कर्मचारियों की नदी के किनारे तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है।

सलेमपुर प्रतिनिधि के अनुसार, छठ व्रत के लिए दिन भर लोग खरीदारी करते दिखे। नगर के नदावर घाट पर नगर पंचायत के तरफ से पथ प्रकाश व टेंट की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed