{"_id":"6a455cde3ad0b90b960928de","slug":"charged-with-attempted-arson-of-marriage-deoria-news-c-208-1-deo1033-185886-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विवाहिता को जलाने की कोशिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विवाहिता को जलाने की कोशिश का आरोप
Thu, 02 Jul 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के चकरवा टोला प्रेमराय गांव की एक विवाहिता को मारपीट के बाद जलाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए उसकी बहन ने पुलिस से शिकायत की है।
देवरिया सदर थाना क्षेत्र के रामगुलाम टोला निवासी सोनी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन पार्वती देवी की शादी वर्ष 2014 में श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के चकरवा टोला प्रेमराय निवासी लालबाबू साहनी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति और सास पार्वती के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। 23 जून को दोनों ने पार्वती देवी की बेरहमी से पिटाई की और उसे जलाने की कोशिश की। गंभीर रूप से झुलसी पार्वती का इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।