{"_id":"612fc4c78ebc3e5a674376ce","slug":"chapa-deoria-news-gkp407605142","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामी कंपनी की पैकिंग में नमक बेचने की सूचना पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामी कंपनी की पैकिंग में नमक बेचने की सूचना पर छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एक नामी कंपनी की पैकिंग में नकली नमक बेचने बिक्री की सूचना पर चार दुकानों पर कंपनी के अधिकारियों और पुलिस की टीम ने छापा मारा। इस दौरान चार लोगों को हिरासत में लिया गया। इनके पास से दो सौ बोरी नकली नमक बरामद हुआ। नमक का नमूना जांच को भेजने की खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन भेजेगा।
एक नमक कंपनी को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि जनपद के कई जगहों पर कंपनी के पैकिंग में नकली नमक बेचा जा रहा है। इस सूचना पर बुधवार को कंपनी के अधिकारी देवेंद्र कुमार और पीयूष श्रीवास्तव कोतवाली पहुंचे और पुलिस बल की मांग किया। इस पर पुलिस ने खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकरी अजीत त्रिपाठी, रंजन श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, सुभेष श्रीवास्तव, मनीष मल्ल और दरोगा वीरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से शहर के मोहन रोड, रूद्रपुर मार्ग पर चार दुकानों पर छापामार कर दो सौ बोरी नकली नमक बरामद किया। मौके से पुलिस ने चार दुकानदारों को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा जिले में अभी कई जगह छापे की तैयारी है। खाद्य सुरक्षा अधिकरी ने बताया कि संयुक्त कार्रवाई की गई है। कंपनी के अधिकारियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। नमूना जांच के लिए भेजा जाएगा।