फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Chandauli defeated Kushinagar by 30 runs

Deoria News: चंदौली ने कुशीनगर को 30 रनों से हराया

Sun, 27 Oct 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 27 Oct 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Chandauli defeated Kushinagar by 30 runs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। पूर्वांचल चैंपियन लीग के ग्रुप डी का तीसरा मैच शनिवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन कुशीनगर और चंदौली के बीच खेला गया। इसमें चंदौली की टीम ने कुशीनगर को 30 रन से हराकर दो अंक बना लिया। आदित्य सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
गोरखपुर क्रिकेट एसोसिएशन और जिला क्रिकेट एसोसिएशन देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में पूर्वांचल चैंपियन लीग का आयोजन किया गया। इसमें ग्रुप डी का तीसरा मुकाबला जिला क्रिकेट एसोसिएशन कुशीनगर और क्रिकेट एसोसिएशन चंदौली के बीच हुआ। टॉस जीतकर चंदौली की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 30 ओवर के मैच में पूरी टीम 130 रन पर अंतिम ओवर में ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

इसमें सत्यम सिंह ने 65 गेंद में पांच चौके की मदद से 47, ध्रुव सिंह ने 25 गेंद में एक छक्के से 16, अजीत सिंह ने 15 रन का योगदान दिया। कुशीनगर की तरफ से अभिषेक ने तीन, मनीष और आशीष को दो-दो विकेट लिए। जवाब में उतरी कुशीनगर की टीम 24.5 ओवर में 100 रन पर ही सिमट गई। टीम से आयुष्मान ने 49 गेंद में 35, अभिषेक यादव ने 32 गेंद में 25 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य सिंह ने छह ओवर में चार विकेट लिए, वहीं शिवम व अनुज ने दो-दो विकेट लिए। इससे पूर्व मुख्य अतिथि एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का आरंभ कराया।

जिला खेल कार्यालय के सहायक अशोक सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदार गेंदबाजी कर जीत में अहम योगदान देने वाले आदित्य सिंह को प्रदान किया। समापन अवसर पर आशिक अली, संजू सिंह, विनय गुप्ता, राहुल तिवारी, करण पाल, सद्दाम हुसैन, धीरज पटेल आदि ने दोनों टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed