फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Chandan Nagar's purchasing centre started opening...paddy procurement began

Deoria News: खुलने लगा चंदन नगर का क्रय केंद्र...शुरू हुई धान खरीद

Fri, 12 Dec 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 12 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Chandan Nagar's purchasing centre started opening...paddy procurement began
एकौना। पचलड़ी इलाके का चंदन नगर धान क्रय केंद्र अब नियमित खुलने लगा है। केंद्र पर बृहस्पतिवार को 45 क्विंटल धान की खरीदारी हुई। क्रय केंद्र की बदहाली को लेकर अमर उजाला में पांच दिसंबर को खरीद केंद्र बंद, धान बेचने को भटक रहे किसान शीर्षक से खबर प्रकाशित हुआ था। इसके बाद जिम्मेदार सक्रिय हुए।
विज्ञापन


दोआबा के चंदन नगर क्रय केंद्र पर धान खरीद की बदहाली को लेकर किसान बेहाल थे। क्रय केंद्र खरीदारी की बदहाल व्यवस्था और बंद होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई। ऐसे में बिचौलियों से कम दाम में धान बेचने को किसान मजबूर हो गए। रबी की बुआई में जुटे किसान दरवाजे पर रखे धान को देख चिंतित थे।
विज्ञापन

धान खरीदारी की लचर व्यवस्था को लेकर किसानों में नाराजगी बढ़ गई। बृहस्पतिवार को चंदन नगर क्रय केंद्र पर सचिव की मौजूदगी में धान की खरीद हुई। सचिव संतोष यादव ने बताया कि अब तक करीब 45 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। क्षेत्रीय किसानों से धान खरीदारी को लेकर संपर्क किया जा रहा है। हर हाल में धान खरीद का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed