फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Challan of eight meat shops now preparing to file a case

Deoria News: मीट की आठ दुकानों का चालान अब केस दायर करने की तैयारी

Sat, 21 Jun 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 21 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Challan of eight meat shops now preparing to file a case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिले में बिना लाइसेंस के मीट, मछली, मुर्गा के खुले में मीट बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग गंभीर है। इस तरह की शिकायत मिलने पर विभाग ने शुक्रवार को निरीक्षण कर आठ दुकानदारों का चालान किया है।
साथ ही न्यायालय में वाद दाखिल करने की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही बिना एनओसी के दुकान लगाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
जिले में मीट, मछली, मुर्गा की जगह-जगह दुकान खोल कर मीट की बिक्री की जाती है। इस संबंध में शिकायत मिलने पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिन दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके तहत 10 जून को भीखमपुर रोड, महुआनी चौराहा, महुआपाटन, 16 जून को बरियारपुर, बड़हरा चौराहा, देवरिया शहर, 19 जून को रुद्रपुर मोड़, सोनूघाट, शहीद गेट के पास भटवलिया चौराहा, भटनी में आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण में खुले में मुर्गा, बकरे को काटने, बिक्री के लिए रखने तथा अस्वस्थकर परिस्थितियों में बिक्री के कारण कुल 16 जगह निरीक्षण किए गए।
इसमें आठ दुकानदारों का खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम व नियमों के उल्लंघन में चालान किया गया। साथ ही न्यायालय में वाद दायर करने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed