फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teacher dismissed with the help of fake certificates

फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे नौकरी कर रहा शिक्षक बर्खास्त

Sat, 17 Jul 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Teacher dismissed with the help of fake certificates
मानव संपदा पोर्टल पर किसी अन्य के प्रमाण पत्रों पर नौकरी हासिल करने की बात सामने आई
विज्ञापन

अब तक फर्जीवाड़े में 53 शिक्षक जनपद में सेवा से किए जा चुके हैं बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी कर रहे बरहज ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरनौठा में तैनात शिक्षक सुनील कुमार सिंह को शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया गया। मानव संपदा पोर्टल पर उनका प्रमाण पत्र दूसरे के प्रमाण पत्रों से मेल खाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। इसे मिलाकर अब तक 53 शिक्षक जिले में फजीवाड़े में बर्खास्त हो चुके हैं।
बीएसए संतोष कुमार राय ने शुक्रवार को बताया कि अपर शिक्षा निदेशक शिविर कार्यालय की ओर से पिछले वर्ष सितंबर में बताया गया था सुनील कुमार सिंह सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरनौठा, बरहज क्षेत्र का मानव संपदा पोर्टल पर डाटा फीडिंग के दौरान उनका विवरण एक दूसरे से मेल खा रहा है। इसी नाम, एक ही पिता का नाम, एक ही जन्मतिथि एवं एक ही विश्वविद्यालय का वितरण अन्य जनपद लखनऊ में प्रदर्शित हो रहा है। इसके बाद से उनके प्रमाण पत्रों के जांच कराने का वहां से आदेश हुआ।
विज्ञापन

शिक्षक को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। इसमें शिक्षक ने उपस्थित होकर आधार कार्ड, पैन कार्ड की मूल प्रति कार्यालय को उपलब्ध कराई। लेकिन पिछले तीन वर्षों के आयकर रिटर्न की प्रति वह नहीं दे पाए। जांच के क्रम में सहायक अध्यापक ने लिखित रूप से अवगत कराया कि उनका नाम जयकुमार सिंह पुत्र भरत सिंह निवासी ग्राम बागुसरा, पयासी सलेमपुर है। बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी के लिए समस्त शैक्षिक अभिलेख किसी अन्य द्वारा दिया गया था। इस प्रकरण के बाद उनके फर्जी व कूटरचित तरीके से विभाग में नौकरी करने की प्रथम दृष्टया पुष्टि हुई। इसके बाद उनका वेतन बाधित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक प्रमाण पत्रों के संबंधित संस्थानों से सत्यापन के दौरान संबंधित शिक्षक के पते का पुलिस से सत्यापन कराया गया। भटनी थाना की पुलिस ने अपनी जांच में अवगत कराया है कि सुनील कुमार सिंह पुत्र रामायण सिंह के नाम का कोई व्यक्ति ग्राम बगुसरा पयासी का निवासी नहीं है। इस संबंध में ग्राम प्रधान ने इसकी पुष्टि की। जांच क्रम में ही पता चला कि संबंधित सहायक अध्यापक का नाम जयकुमार सिंह पुत्र भरत सिंह ग्राम बागुसरा है जो किसी अन्य सुनील कुमार सिंह पुत्र रामायण सिंह के शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर नौकरी कर रहा है। बीएसए ने बताया कि अध्यापक सेवा नियमावली एवं विभागीय नियमों के तहत बर्खास्त किया गया और बीईओ को विधिक कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed