फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   centre superintendent will provide one mont backup og paper security

प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के एक माह का बैकअप देंगे केंद्राध्यक्ष

Sun, 03 Apr 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
centre superintendent will provide one mont backup og paper security
प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के एक माह का बैकअप देंगे केंद्राध्यक्ष
विज्ञापन

देवरिया। बलिया जिले में प्रश्नपत्र लीक होने के बाद अब यूपी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रश्नपत्रों के साथ कोई छेड़छाड़ न हो, इसके लिए केंद्रों पर प्रश्नपत्रों को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी और डबल लॉक व्यवस्था को और दुरुस्त किया जा रहा है। बोर्ड ने केंद्राध्यक्षों से प्रश्नपत्रों की सुरक्षा का एक माह का बैकअप मांगा है।

जिले के 218 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा चल रही है। बलिया में पेपर लीक होने और जिले के ही पैना स्थित स्व. विंध्याचल शाह इंटर कॉलेज की कापियां बड़का गांव के प्रधान के घर लिखे जाने का मामला सामने आने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग की किरकिरी हो रही है। परीक्षा अभी 12 अप्रैल तक होनी है। आगे के प्रश्नपत्रों में कोई गड़बड़ी न हो, इसे लेकर अब ज्यादा सावधानी बरती जा रही है। बोर्ड की ओर से अब 24 घंटे तक ऑनलाइन रहने वाले सीसीटीवी कैमरे का बैकअप सभी केंद्राध्यक्षों को उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए गए हैं। डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं में केंद्रों पर डबल लॉक में रखे गए प्रश्नपत्रों की 24 घंटे ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरे से निगरानी एवं आगामी एक माह तक का बैकअप लिए जाने की व्यवस्था केंद्राध्यक्षों को तत्काल सुनिश्चित करनी होगी। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने बताया कि पैना स्थित केंद्र पर नया स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिया गया है। परीक्षा में गड़बड़ी के बाद यहां के केंद्राध्यक्ष और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को पहले ही बदल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed