फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   central an state governments are failed ः ramashankar

गरीबों का शोषण कर रही केंद्र व प्रदेश की सरकार

Sun, 21 Jan 2018 11:18 PM IST
deoria
deoria Updated Sun, 21 Jan 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
central an state governments are failed ः ramashankar
सभा को संबोधित करते पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर। - फोटो : amar ujala
भागलपुर। कस्बे के मुख्य चौराहे पर समाजवादी पार्टी ने केंद्र व प्रदेश सरकार के नीतियों के खिलाफ रविवार को जनसभा की। इसमें पूर्व सांसद रामाशंकर विधार्थी को सपा पार्टी मे राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामाशंकर विधार्थी ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के द्वारा गरीबों का शोषण किया जा रहा है। महंगाई चरम सीमा पर है। रसोई गैस, रेल यात्रा, डीजल, बीज,  खाद, खाद्य सामग्री हर वस्तु महंगी हो गई है। वहीं नोट बंदी और जीएसटी ने तो गरीबों का कमर तोड़ दिया है। केंद्र सरकार आज तक बेरोजगारों को कोई रोजगार नहीं दे सकी। विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य राम सुंदर दास निषाद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार समाप्त करने की बात करती है, लेकिन आज भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश में सबसे अच्छी सरकार सपा के अखिलेश की सरकार थी। प्रदेश सचिव बेचू लाल चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार में गरीबों का दमन किया जा रहा है। लार व मईल पुलिस के द्वारा निर्दोषों पर अत्याचार कर रही है। 27 जनवरी को केंद्र व प्रदेश सरकार के दमनकारी नीतियों के खिलाफ तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरेराम यादव व संचालन चंद्रदेव यादव ने की। इस दौरान अंबिका चौधरी, भीम सिह, रंजना भारती, हरेराम यादव, सूरज यादव, राजीत यादव, राजवंशी राजभर, ओमनरायन यादव, गुलाब यादव, विनोद चौधरी, अताउल्लाह भागलपुरी, रोशन यादव, राम इकबाल प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed